फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   violence protest continue in valley, 500 youth arrest

घाटी के कई इलाकों में हिंसक झड़पें जारी, 500 से ज्यादा युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2016 11:57 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
violence protest continue in valley, 500 youth arrest
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों से झड़प - फोटो : PTI
घाटी में हिंसक प्रदर्शनों, भारत विरोधी नारेबाजी और सुरक्षा बलों पर पथराव का सिलसिला जारी है। वीरवार को जगह-जगह हुई झड़पों में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। हिंसक झड़पों में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 500 से अधिक युवाओं को पत्थरबाजी तथा हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हुर्रियत ने शुक्रवार को हजरत बल चलो का नारा दिया है। इस बीच लश्कर ने घाटी के वाशिंदों को धमकी दी है कि पुलिस या सुरक्षा बलों की मदद न करें, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां तथा पांपोर शहर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के खानपोरा शहर तथा श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। घाटी में जनजीवन ठप है।
विज्ञापन


स्कूल, कालेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, बैंक तथा निजी कार्यालय बंद रहे। सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति कम रही। घाटी में इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। कश्मीर हिंसा के विरोध में किश्तवाड़, बनिहाल तथा डोडा में बंद रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रशीद का यूएनओ चलो मार्च नाकाम

violence protest continue in valley, 500 youth arrest
सु्रक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
शोपियां में सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने को आंसू गैस के गोले दागे गए। दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। पहनू, पिंजूरा तथा पहलीपोरा में भी प्रदर्शन हुए। अनंतनाग जिले के सिरिगूफवारा, सीर और अशमुकाम इलाके में भी झड़पें हुईं।

बिजबिहाड़ा के कनेलवान तथा शोपियां के वाची में भारत विरोधी प्रदर्शन हुए। बारामुला-कुपवाड़ा हाईवे पर छोटीपोरा हंदवाड़ा में हिंसक प्रदर्शन हुए। यहां भी आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग तथा श्रीनगर के पुराने शहर में भी हिंसक झड़पें हुईं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने राज्य सरकार को पेलेट गन का प्रयोग बंद करने को कहा है।

स्था के जहूर वानी ने एक बयान में कहा कि पेलेट गन से सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। लंगेट के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के यूएनओ चलो मार्च को सुरक्षा बलों ने नाकाम बना दिया। सुरक्षा बलों ने जवाहर नगर स्थित घर से उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। वे सोनावर स्थित यूएनओ दफ्तर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।

पेलेट गन के खिलाफ डाक्टरों का प्रदर्शन
पेलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग को लेकर श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल के चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पेलेट गन से घायल होने वालों की वजह से अस्पताल में दबाव काफी अधिक बढ़ा है। चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ अतिरिक्त समय में सेवाएं दे रहे हैं।

रात में हाईवे पर ट्रैफिक बहाल
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दिन में ट्रैफिक कई दिनों से बंद है। केवल रात में ही वाहनों को जाने-आने की अनुमति है। दो दिनों से लेथपोरा में प्रदर्शन के चलते रात में भी श्रीनगर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। बीती रात लेथपोरा में प्रदर्शन समाप्त होने के बाद वाहनों को छोड़ा गया। सबसे पहले आवश्यक सामान लेकर जा रहे वाहनों को छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed