{"_id":"577fb4e34f1c1b72027fcb2e","slug":"violence-at-several-places-in-the-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, सेना के बंकर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, सेना के बंकर पर पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में शुक्रवार को कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद इलाके में सेना की ओर से मारे गए आतंकियों से जुड़े बैनर उतारे जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। इससे गुस्साए युवाओं ने पत्थरबाजी की।
मामला बढ़ता देख सीआरपीएफ तथा पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। विरोध में क्षेत्र की दुकानें बंद हो गईं। पुरुष तथा महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सीआरपीएफ कैंप पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोला
सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : File Photo
वहीं कुपवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। युवाओं ने आजादी के हक में नारेबाजी की। साथ ही सुरक्षाबलों पर पथराव किया। सीआरपीएफ कैंप में बनी टिन की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें सीआरपीएफ के कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
बस स्टैंड के पास सेना के बंकर पर पथराव किया। यहां आधा दर्जन निजी तथा पब्लिक वाहनों को नुकसान पहुंचा है। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
अनंतनाग में कुछ युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव किए। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। जंगलातमंडी इलाके सहित पुराने शहर में ज्यादातर दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए।