फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vietnam became the overall champion in Pencak Silat with eight gold medals.

Jammu News: पेंचक सिलाट में वियतनाम आठ स्वर्ण के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 30 Sep 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vietnam became the overall champion in Pencak Silat with eight gold medals.
श्रीनगर। तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को फाइनल मुकाबले हुए। दो दिन तक पदक तालिका से बाहर रहने वाला वियतनाम आठ स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बन गया। वहीं भारत की ए और बी टीम ने मिलकर सात स्वर्ण सहित 51 पदक जीते।
विज्ञापन

भारत के कान्हा बेहड़ा, बृजेश, ऋग्वेद, दिवेश दीपेंद्र अग्रहरी, दिवागम सिंह, जाह्नवी सरकार और आमिना जहरा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप में तीन दिन में 11 देशों की 12 टीमों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच 180 मुकाबले हुए। सोमवार शाम तक परिणाम आए तो वियतनाम चैंपियन बन चुका था। वियतनाम ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। दूसरे नंबर पर फिलीपींस रहा जिसके खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक जीते। तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया रहा जिसने आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

चौथे स्थान पर भारत ए की टीम रही जिसने चार स्वर्ण, नौ रजत और 15 कांस्य पदक जीते। पांचवें स्थान पर रहीं भारत बी की टीम ने तीन स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक जीते। कजाकिस्तान ए ने दो स्वर्ण, पांच रजत और 12 कांस्य पदक जीते। कजाकिस्तान बी ने दो स्वर्ण पदक जीते। उज्बेकिस्तान ने एक स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते। थाईलैंड ने चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। नेपाल ने पांच कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जूनियर मेल गांदा प्रतियोगिता में फिलीपींस के जॉन जेम्स डी जिसमुंडो और एडिलबर्टो आर सिप्रिआनो ने स्वर्ण, भारत ए के एलंगबम अतोंबा सिंह और थंगजम अबुंग मीति ने रजत और कजाकिस्तान के शेवचेंकोन एलेक्सी और सलिंबायेव डोनिर्योवेक व उज्बेकिस्तान के रुजिबोएव नुरिस्लोम और जुमाबोएव इस्कंदर ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर मेल रेगु प्रतियोगिता में फिलीपींस के जॉन जेम्स डी जिसमुंडो, एडिलबर्टो आर सिप्रिआनो और झार ने स्वर्ण, भारत ए के भुवन राय, आशिक प्रधान और स्वयं गुरुंग रजत, कजाकिस्तान के सलिंबायेव डोनिर्योवेक, तस्मागंबेतोव अब्दुलालिम और शेवेच व उज्बेकिस्तान के रुजिबोएव नुरिस्लोम, जुमाबोएव इस्कंदर और दावरोनोव नेमत ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर मेल सोलो क्रिएटिव में भारत बी के कान्हा बेहड़ा ने स्वर्ण, फिलीपींस के जॉन मेरविन जी मेतिंजो ने रजत और भारत ए के अनीश किरन पालकर व कजाखस्तान के शेवचेंकोन एलेक्सी ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर मेल तुंग्गल में फिलीपींस के विंची फ्लाएड वी तमोनन ने स्वर्ण, उज्बेकिस्तान के रुजिबोएव नुरिस्लोम ने रजत, कजाखस्तान के शेवचेंकोन एलेक्सी व नेपाल के आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फीमेल गांदा में फिलीपींस की लायका एंजिलिक आर पास्कल और स्टेफनी आर सिप्रिआनो ने स्वर्ण, भारत ए की श्रवणी धर्मराज हिरावे और पूनम अनिरुद्ध सिंह ने रजत, भारत बी की वैष्णवी सूर्यवंशी और वैष्णवी झाला व कजाकिस्तान की सेलाऊ अरुझन और अजिजोवा अलियम ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर फीमेल रेगु में फिलीपींस की मिखाइला मैरी जी, रिगालादो और लायका एंजिलिक आर पास्कल ने स्वर्ण, भारत बी की भूमिका चौधरी, खुशबू कुमारी और काजल पटेल ने रजत, भारत ए की नितिशा बारिक, अलीना गुरुंग और गायत्री राय व नेपाल की रितु चौधरी, जुनु चौधरी और अनुषा चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फीमेल सोलो क्रिएटिव में फिलीपींस के मैरी चंतल रैन डी जिसमुंडो ने स्वर्ण, कजाकिस्तान की सेलाऊ अरुझन ने रजत और भारत ए की नितिशा बारिक ने कांस्य पदक जीते।


जूनियर फीमेल तुंग्गल में फिलीपींस की जिश मे सी जिसमुंडो ने स्वर्ण, भारत बी की हर्षिल पटेरिया ने रजत, भारत ए की थोकचोम येइफबी चानू और नेपाल की रितु चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed