फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   victim of pallet gun use in kashmir insha pass 10th exam

J&K: पैलेट गन से आंखों की रोशनी खो चुकी इंशा मुश्ताक ने पास की 10वीं की परीक्षा

Tue, 09 Jan 2018 11:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Tue, 09 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
victim of pallet gun use in kashmir insha pass 10th exam
कश्मीर घाटी में वर्ष 2016 के दौरान घायल हुए पेलेट पीड़ितों का एक चेहरा बनी इंशा मुश्ताक ने १०वी कक्षा की परीशा में बाज़ी मार ली। उसके पिता ने इंशा की इस उपलब्धि पर ख़ुशी का इज़हार किया। और कहा कि उसे अपनी बेटी पर पूरी उम्मीद थी।
विज्ञापन


12 जुलाई, 2016 में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के सीडो गाँव में अपने घर के पास चल रहे प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा चलाये गए पेलेट से गंभीर रूप से घायल इंशा मुश्ताक का वो चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसकी दोनों आँखों की रौशनी चली गयी थी लेकिन उसके माता पिता ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन


उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल ले गए और कई महीनो के इलाज के बाद उसकी बाई आँख की हलकी रौशनी वापिस लाने में थोड़ी कामयाबी मिली और फ़रवरी २०१७ में वो वापिस घर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंशा के पिता मुश्ताक अहमद लोन ने अमर उजाला को फ़ोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि घर वापिस लौटने मैंने इंशा को तीन टीचर लगाये थे जो घर आकर उसे पढ़ाते थे।
उन्होंने बताया कि जो वो पढ़ाते थे इंशा वो रिकॉर्ड करती और फिर उसे याद करती। मुश्ताक के अनुसार इंशा के साथ उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी लेकिन उन्हें अपनी बेटी पर पूरी उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि इंशा काबिल थी और उसपे उन्हें काफी भरोसा था और उसने कर दिखाया। मुश्ताक के अनुसार इंशा के ३८०/५०० अंक है और उन्हें काफी ख़ुशी है।

 गौरतलब है कि बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इंशा को परीक्षा में बैठने के लिए एक हेल्पर दिया गया था जो उससे कम कक्षा का छात्र था जिसे इंशा बोलती थी और वो लिखता था। वहीं इंशा की इस कामयाबी पर न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बल्कि हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाईज उमर फारूक ने ट्विटर पर ट्वीट कर उसे बधाई दी है बल्कि सोशल मीडिया पर इंशा को बधाई देने वालों की संख्या हर मिनट बढती ही जा रही है।

रिजल्ट पर मचा बवाल, संगीत की जगह दिए गणित में नंबर

victim of pallet gun use in kashmir insha pass 10th exam

इंशा के 10वी के रिजल्ट के मुताबिक उसे गणित में शून्य अंक दिए गए है जबकि इंशा के परिजनों के मुताबिक उसने गणित को अपना वैकल्पिक विषय लिया ही नहीं था। उसने इसके बजाय संगीत का विकल्प चुना क्योंकि गणित का अध्ययन करना मुश्किल है क्योंकि उसने अपनी आंखों की रोशनी को पूरी तरह से खो दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने भी इस मामले में ट्वीट कर महबूबा मुफ्ती से दखल देने की अपील की है। 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) द्वारा मंगलवार को १०वी कक्षा की परीक्षा के नतीजे जारी किया। बोर्ड द्वारा जारी की गयी जानकारी के अनुसार इस वर्ष १०वी की परीक्षा में कुल 69056 बच्चे शामिल हुए थे जिनमें से 35997 लड़के और 33059 लडकिया थी और केवल 43464 बच्चे की पास हुए हैं जिनमें से 22797 लड़के और 20667 लडकियां हैं।

उनके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कुल मिलकर देखा जाए तो लडको की पास परसेंटेज 63.33 है जबकि लड़कियों की 62.52। वहीँ सरकारी स्कूलों का रिजल्ट इस बार भी निराश करने वाला है क्यूंकि सरकारी स्कूलों के 38944 में से 18186 छात्र ही पास हो पे हैं जो 46.70 प्रतिशत है जबकि नीझी स्कूलों के 30312 में से 25278 छात्र पास हुए हैं जो 83.31  प्रतिशत रिजल्ट बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed