फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vertical lift, pirkho-mubark mandi

Jammu News: पीरखो-मुबारक मंडी के बीच बनेगी वर्टिकल लिफ्ट, एक बार में 13 लोग कर पाएंगे सफर

विज्ञापन
vertical lift, pirkho-mubark mandi
मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जेकेसीसीसी के 
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू रोपवे परियोजना के पीरखो स्टेशन और मुबारक मंडी विरासत परिसर के बीच वर्टिकल लिफ्ट स्थापित की जाएगी। 27 करोड़ की अनुमानित लागत से दो चरणों में काम होगा। 68 मीटर की ऊंचाई तक लिफ्ट जाएगी, जिसमें 38 मीटर पर पहला स्टॉपेज होगा। इसी तरह 34 मीटर व 30 मीटर में दो हॉरिजॉन्टल फुटब्रिज स्थापित होंगे। दो व्यूइंग डेक के साथ पार्किंग और तीन स्टेशन होंगे। लिफ्ट में एक बार में 13 यात्रियों की वहन क्षमता होगी। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर केबल कार निगम (जेकेसीसीसी) के निदेशक मंडल (बीओडी) की 33वीं बैठक में निगम की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने वर्टिकल लिफ्ट परियोजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि वर्टिकल लिफ्ट परियोजना लंबे समय से प्रतिक्षित है और इसे मुबारक मंडी विरासत परिसर में अतिरिक्त आकर्षण के रूप में विकसित करना चाहिए। इसे बाहु किला और महामाया मंदिर परिसर के पर्यटन स्थलों से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने पीपीपी मोड के तहत गंडोला परियोजना का अन्वेषण करने के लिए कहा। अधिकारियों को गुलमर्ग-गंडोला के रखरखाव और उन्नयन का काम जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अन्य पर्यटन स्थलों में भी तलाशें संभावनाएं
पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी टीम द्वारा सभी पहलुओं का निरीक्षण करने के लिए कहा। यूटी के पर्यटन स्थलों में ऐसी कई केबल कार परियोजनाओं की संभावना तलाशने की हिदायत दी। डॉ. मेहता ने कहा कि सरथल, मानतलाई, सनासर, दूधपथरी, भद्रवाह और बैसारन (पहलगाम) जैसे पर्यटन स्थलों में केबल कार परियोजनाओं की स्थापना से पर्यटकों को आकर्षित करने की जबरदस्त क्षमता है। इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत एक तंत्र पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनमर्ग, दूधपथरी, गुलमर्ग, कांगदूरी, पादरी, और सनासर में छह ड्रैग लिफ्ट का निर्माण होगा
मुख्य सचिव ने निगम को मखदूम साहिब रोपवे परियोजना के संरक्षण पर फिर विचार करने के लिए कहा। इसके अलावा सोनमर्ग, दूधपथरी, गुलमर्ग, कांगदूरी, पादरी (भद्रवाह) और सनासर पर स्कीइंग को बढ़ावा देने के लिए छह ड्रैग लिफ्ट की स्थापना की जाएगी। इन सभी स्थानों पर खेल को बढ़ावा देने के लिए स्की दुकानें बनेंगी। बताया गया कि निगम ने 2019-20 से 2021-22 की अवधि में कोविड-19 के प्रतिबंध के बावजूद 20.21 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया। 2022-23 के दौरान 100 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed