{"_id":"6866e3213246febfff0f4ff1","slug":"vehicles-and-belongings-of-attendants-were-stolen-from-gmc-four-including-two-rohingyas-arrested-jammu-news-c-10-jam1003-651221-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी से तीमारदारों के वाहन व सामान हो जाता था चोरी, दो रोहिंग्या समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी से तीमारदारों के वाहन व सामान हो जाता था चोरी, दो रोहिंग्या समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू से तीमारदारों के वाहन और उनका सामान चुराने वाले दो रोहिंग्याओं समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें दबोचने के लिए बख्शी नगर पुलिस बीते तीन दिन से छापे मार रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और उन्हें उनके घरों से पकड़ा है। इनके पास से चोरी के वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। बता दें कि पुलिस ने इसी महीने चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।
गिरफ्तार रोहिंग्याओं में सैफुल्लाह इस्लाम और मोहम्मद अयास शामिल हैं। ये दोनों इस समय जम्मू के नरवाल स्थित करयानी तालाब में रह रहे हैं और मूल रूप से म्यांमार के निवासी हैं। सैफुल्लाह ने स्कूटी नंबर जेके02सीजे 6963 और अयास ने स्कूटी नंबर जेके02बीडी 2043 चोरी की थी। इसके अलावा रामबन में रहने वाले चरन सिंह और डिंपल शर्मा मूल निवासी पठानकोट एवं वर्तमान निवासी बावे जम्मू को गिरफ्तार किया। ये दोनों मिलकर जीएमसी में तीमारदारों का सामान और नकदी चुरा लेते थे। इनके पास से छह हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
डीएसपी सतीश भारद्वाज का कहना है कि सीसीटीवी से चोरों की पहचान की हुई है। इनके घरों के आसपास अलग-अलग टीमों को पिछले तीन दिन से लगाया गया था। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। संभव है कि इन्होंने और भी चोरियां की हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
रोहिंग्याओं लगातार बन रहे चुनौती
रोहिंग्याओं के मानव तस्करी और नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त होने के मामले सामने आते रहे हैं। अब चोरी के मामलों में इनका शामिल होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। खासकर तब जब पुलिस रोज कहीं न कहीं चोरी के मामले सुलझाने को लेकर जूझ रही है।