फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vehicle hit by landslide on Jammu-Srinagar highway, one killed, three injured, traffic affected

हादसा: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, एक की मौत-तीन घायल, यातायात प्रभावित 

Sun, 30 Jan 2022 05:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 05:02 PM IST
सार

रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़ के पास भूस्खलन की चपेट में एक वाहन आ गया। इससे इसमें सवार चार लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Vehicle hit by landslide on Jammu-Srinagar highway, one killed, three injured, traffic affected
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में वाहन के आ जाने से एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद यातायात प्रभावित हो गया है। रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़ के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दोपहर के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहा वाहन कैफेटेरिया मोड़ के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को आसपास के अस्पताल में ले जाया गया। इसमें जबलपुर मध्य प्रदेश के यशवर्धन की मौत हो गई। अन्य घायलों का विवेक ठाकुर, जसबीरदान ठाकुर, और संजय ठाकुर का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed