कोरोना महामारी: कुछ इस तरह सब्जियों के दाम में आया उछाल, जानिए लोगों की राय
कोरोना की दूसरी लहर के बीच सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मजदूर तबके पर तो संटक के बादल मंडरा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच बाजार में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। फूलगोभी 15 दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, अब इसके दाम 40 रुपये पहुंच गए हैं। शिमला मिर्च 35 से 40 रुपये, कड़म 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि प्याज और टमाटर के दाम में गिरावट आई है। 15 दिन पहले प्याज 40 रुपये प्रति किलो था अब 25 रुपये बिक रहा है। टमाटर 40 रुपये प्रति किलो से अब 20 रुपये पहुंच गया है।
डोगरा चौक स्थित बाजार में आए एक ग्राहक ने बताया कि दिन-प्रतिदिन हर चीज महंगी होती जा रही है। कोरोना के कारण कामकाज भी बंद पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि सीजन बदलने से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी या गिरावट आने लगती है। गुमट बाजार में एक दुकानदार ने बताया कि फिलहाल सब्जियों के दाम सामान्य चल रहे हैं।
कुछ सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अगर दोबारा लॉकडाउन लगा तो मुश्किलें बढ़ जाएगी। बिक्रम चौक में एक दुकानदार ने बताया कि फूलगोभी और शिमला मिर्च का दाम बढ़ गया है। अन्य सब्जियों के दाम सामान्य चल रहे हैं।
ये हैं सब्जियों के दाम
सब्जी मूल्य
- फूलगोभी 40 रुपये किलो
- बंदगोभी 20 रुपये किलो
- शिमला मिर्च 40 रुपये किलो
- गाजर 20 रुपये किलो
- मूली 15 रुपये किलो
- कड़म 30 रुपये किलो
- कद्दू 20 रुपये किलो
- बैंगन 40 रुपये किलो
- घीया 30 से 40 रुपये किलो
- करेला 40 रुपये किलो
- टमाटर 20 रुपये किलो
- बींस 40 से 50 रुपये किलो
- आलू 15 से 20 रुपये किलो
ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात