फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vats dwadashi

वत्स द्वादशी पर की गाय और बछड़े की पूजा

विज्ञापन
Vats dwadashi
बिलावर में दरिया के किनारे बच्छ दुआ की पूजा करती महिलाएं, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपजिले में शुक्रवार को वत्स द्वादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ज्यादातर गांवों में महिलाओं ने नदी-नालों, तालाबों और बावलियों के पास विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने गाय और बछड़े की पूजा की और अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना की। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री के अनुसार हर वर्ष जन्माष्टमी के चार दिन बाद भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की द्वादशी को वत्स द्वादशी पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटि देवता वास करते हैं, जिससे गाय की पूजा करने से समस्त देवी देवताओं की पूजा का फल मिलता है और पुत्र दीर्घायु होते हैं। बिलावर कस्बे के अलावा किशनपुर, सुकराला फिंतर, भड्डू, पल्लन, परनाला, मांडली कोहग, किशनपुर डूंगाडा सहित अन्य कई गांवों में इस मौके पर गाय और बछड़े की कथा का वाचन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed