फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vajpayee should be awarded bharat ratna during upa govt, says omar

'यूपीए सरकार को ही देना चाहिए था भारत रत्न'

Sat, 28 Mar 2015 09:29 AM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
vajpayee should be awarded bharat ratna during upa govt, says omar

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यूपीए शासनकाल में भारत रत्न नहीं दिए जाने पर उन्हें अफसोस है। पत्रकारों से बातचीत में उमर ने कहा कि मेरे पिता फारूक अब्दुल्ला उस समय केंद्र में मंत्री थे और उन्होंने वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग की थी।

विज्ञापन


फारूक ने दलीय राजनीति से ऊपर उठकर वाजपेयी को सम्मानित करने की बात कही थी। वाजपेयी को तब ही यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। उमर ने भारत रत्न मिलने पर वाजपेयी को बधाई दी।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि कभी नहीं से अच्छा देर से मिलना होता है। एनडीए सरकार ने वाजपेयी को भारत रत्न देकर अच्छा कदम उठाया है। जो यूपीए ने नहीं किया वह एनडीए ने किया है। उमर ने कहा कि वह वाजपेयी के मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। वाजपेयी एक महान राजनेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी के बेहतरीन कैरियर को मान्यता

vajpayee should be awarded bharat ratna during upa govt, says omar

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश का सबसे बड़ा दूरदर्शी नेता कहा। वाजपेयी को भारत रत्न देने पर मुफ्ती ने कहा कि यह उनके बेहतरीन राजनीतिक कैरियर को मान्यता है।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में एक समारोह में देश का उच्च सम्मान दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद वाजपेयी भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं और वह देश को आम सहमति और सुलह से आगे ले जाने में विश्वास रखते रहे।

वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल की सराहना करते हुए मुफ्ती ने कहा कि रियासत में अमन के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए।

जम्मू कश्मीर में रचनात्मक और सार्थक वार्ता में सभी हितकारों को शामिल किए जाने के उनके प्रयासों को आज भी रियासत के लोग उनकी प्रशंसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed