फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra will start from August 16 with limited passengers, covid 19, coronavirus in jammu and kashmir

सीमित यात्रियों के साथ 16 अगस्त से शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 06 Aug 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra will start from August 16 with limited passengers, covid 19, coronavirus in jammu and kashmir
माता वैष्णो देवी यात्रा की तैयारियां भी शुरू - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोलने की घोषणा के साथ ही 16 अगस्त से माता वैष्णो देवी यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में जारी होने वाली विस्तृत एसओपी के आधार पर ही यात्रा के प्रबंध किए जाएंगे। पहले चरण में स्थानीय यात्रियों के लिए यात्रा शुरू की जाएगी। इसमें सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही श्राइन बोर्ड की ओर से सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में शुरू होने वाली यात्रा नए ताराकोट मार्ग से शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। पूरे ट्रैक पर श्रद्धालुओं के लिए निशान लगा दिए गए हैं, ताकि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके।
विज्ञापन


यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में पांच से सात हजार यात्रियों को मां के दरबार तक जाने की अनुमति दी जाएगी। अमूमन यहां रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। चूंकि जम्मू केवल दिल्ली से एक ही रेल आ रही है। अन्य स्थानों से आने वाली रेल भी बंद हैं। ऐसे में रेल सेवा शुरू होने के बाद ही दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी बताया कि ट्रैक पर स्थित श्राइन बोर्ड की दुकानों पर श्रद्धालुओं को खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन सब कुछ डिब्बा बंद ही होगा। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार की एसओपी का इंतजार है। एसओपी के अनुसार यात्रा शुरू की जाएगी।


श्राइन बोर्ड ने पहले से ही कर ली है पूरी तैयारी
सूत्रों का कहना है कि जब देशभर में धार्मिक स्थल खोलने की घोषणा की गई थी, श्राइन बोर्ड प्रशासन ने उसी समय सभी इंतजाम कर लिए थे, लेकिन बाद में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने धर्मस्थल खोलने की अनुमति नहीं दी थी। इससे तैयारियां धरी रह गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed