फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra Slows Down After Landslide, Pilgrim Crowd on Navratri Expectation

Vaishno Devi Yatra: सुस्त पड़ी वैष्णो देवी यात्रा, नवरात्र पर टिकी हैं सभी की उम्मीदें

Sun, 21 Sep 2025 11:52 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 21 Sep 2025 11:52 AM IST
सार

भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। अब सभी को शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से यात्रा में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra Slows Down After Landslide, Pilgrim Crowd on Navratri Expectation
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

विस्तार

26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या अब भी सामान्य से काफी नीचे बनी हुई है। यात्रा 22 दिनों तक पूरी तरह ठप रहने के बाद फिर से शुरू हुई है लेकिन प्रतिदिन मात्र तीन हजार के करीब श्रद्धालु ही पंजीकरण करा रहे हैं जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 25-30 हज़ार तक पहुंच जाती थी।

विज्ञापन


इस गिरावट के पीछे यात्रा मार्ग की स्थिति के प्रति श्रद्धालुओं में बनी असुरक्षा की भावना और रेल सेवाओं के समय व संख्या में कमी को मुख्य वजह माना जा रहा है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यवसायों पर पड़ा है। छोटे दुकानदारों से लेकर होटल उद्योग और घोड़ा-पिठ्ठू मजदूरों तक की आजीविका प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, सप्ताहांत में श्रद्धालुओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को लगभग 3,000 और शनिवार शाम तक 2,600 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जिससे क्षेत्र में कुछ रौनक लौटी।सभी की निगाहें अब 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उम्मीद के साथ कि इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि होगी, श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed