फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi will increase the number of outdoor visitors

वैष्णो देवी में बाहरी दर्शानार्थी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी

विज्ञापन
Vaishno Devi will increase the number of outdoor visitors
जम्मू। उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बोर्ड प्रबंधन से जमीनी स्तर की समीक्षा करने के बाद चरणबद्ध तरीके से बाहरी राज्यों के दर्शानार्थी यात्रियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोविड संकट के कारण वर्तमान में बाहरी राज्यों से सीमित यात्रियों को ही वैष्णो देवी में आने की इजाजत है। इसके लिए आनलाइन बुकिंग सहित अन्य कोविड औपचारिकताएं जरूरी हैं। एलजी ने श्राइन क्षेत्र में चालू प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वह सोमवार को राजभवन में बोर्ड की 67वीं और अपनी पहली बोर्ड की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने औपचारिक रूप से मां के भक्तों के लिए होम डिलीवरी प्रसाद व्यवस्था को शुरू किया। बोर्ड की ओर से पहले से ही श्रद्धालुओं को यह सुविधा दी जा रही है। प्रसाद के लिए भक्तजन श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। बुकिंग के बाद बोर्ड की ओर से पूजा प्रसाद को 72 घंटों के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा रहा है। उन्होंने सीईओ श्राइन बोर्ड के साथ कोविड से निपटने के लिए किए गए आवश्यक एहतियाती उपायों की समीक्षा की। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने श्राइन बोर्ड की प्रमुख अवसंरचना विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। सीईओ रमेश कुमार ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की नवीनतम स्थिति और बोर्ड की पिछली बैठकों के विभिन्न निर्णयों के कार्यान्वयन पर की गई कार्रवाई पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में बोर्ड सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed