{"_id":"5c6b33eebdec224bff2426d5","slug":"vaishno-devi-pilgrims-facing-little-trouble-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी यात्रा : मौसम खराब रहने से 3 घंटे प्रभावित हुई हेलीकाप्टर सेवा, रोपवे सेवा रही सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी यात्रा : मौसम खराब रहने से 3 घंटे प्रभावित हुई हेलीकाप्टर सेवा, रोपवे सेवा रही सुचारु
Tue, 19 Feb 2019 04:08 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 19 Feb 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी सहित भवन के आसपास सोमवार को बारिश होने से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए भक्तों को थोड़ी परेशानी आई। मौसम खराब रहने के चलते तीन घंटे तक हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
हालांकि बैटरी कार व रोपवे सेवा दिनभर जारी रही। प्राकृतिक गुफा भी दिन के समय करीब चार घंटे तक खुली रही, जिसके जरिये श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दस हजार के करीब भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। वहीं सोमवार को आठ बजे तक आठ हजार के करीब यात्री पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने को लेकर श्रद्धालु काफी उत्सुक दिखाई दे रहे थे। गौरतलब है कि पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला और उसके बाद बने माहौल की वजह से यात्रा में गिरावट आई है।