फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Vaishno Devi: New road closed

वैष्णो देवी में नया मार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा भी स्थगित

Sun, 07 Aug 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Sun, 07 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi: New road closed
वैष्णो देवी - फोटो : File Photo
शुक्रवार रात भवन मार्ग पर भूस्खलन के बाद रविवार को भी यहां पर दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। एहतियात अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाला नया मार्ग रविवार को बंद रहा। शाम पांच बजे यात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया।
विज्ञापन


वहीं एसएस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पत्थर गिरने की घटना में घायल एक बच्चे की मौत हो गई। खराब मौसम के चलते अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग को बंद रखने का निर्णय शनिवार सुबह ही ले लिया गया था।
विज्ञापन


रविवार को भी इसे बंद ही रखा गया। रवीवार शाम पांच बजे पंजीकरण को रोक दिया गया। इससे पहले सत्रह हजार यात्रियों का पंजीकरण हो गया था। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गेट नंबर तीन पर पत्थर गिरने की हुई घटना में घायल अभय पुत्र विश्वनाथ निवासी अतिगड़ लखनऊ की शनिवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर भूस्खलन की वजह से अमरनाथ यात्रा रुकी

Vaishno Devi: New road closed
कई जगहों पर भूस्खलन - फोटो : Amar Ujala
भवन से मिली जानकारी अनुसार नए मार्ग पर कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि शुक्रवार रात अर्द्धकुंवारी से डेढ़ किलोमीटर पहले हुए भूस्खलन से चार की मौत हुई थी और छह घायल हुए थे।

वहीं भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा रविवार को स्थगित कर दी गई। जम्मू में भगवती नगर बेस कैंप से यात्रियों को नहीं भेजा गया। हाईवे पर भूस्खलन की वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया।

इसके साथ ही भारी बारिश के चलते कश्मीर में दोनों रास्तों से श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच 37 वें दिन रविवार को 101 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक 217928 श्रद्धालु बाबा दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed