फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   uri attack: The brigade commander was removed from his post

उड़ी हमला: ब्रिगेड कमांडर पर गिरी गाज, जांच पूरी होने तक सभी जिम्मेदारियों से मुक्त

Sat, 01 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 01 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
uri attack: The brigade commander was removed from his post
उड़ी हमला - फोटो : PTI
भारतीय सेना के 19 जवानों की शहादत लेने वाले उड़ी आतंकी हमले की गाज ब्रिगेड के कमांडर के. सोमाशंकर पर गिरी है।
विज्ञापन


सेना ने हालांकि उन्हें पद से हटाया नहीं लेकिन जांच पूरी होने तक उन्हें इस संवेदनशील ब्रिगेड से हटाकर फिलहाल किसी तरह की जिम्मेदारी से मुक्त रखा है। 

सूत्रों के मुताबिक सेना की 28 माउंटेन डिविजन के एक अधिकारी को उड़ी ब्रिगेड की कमान सौंपे जाने की खबर है।

प्रोटोकॉल के तहत हुई कार्रवाई

uri attack: The brigade commander was removed from his post
Uri attack - फोटो : PTI
सेना के अधिकारियों ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। लेकिन सेना के एक सूत्र के मुताबिक, ब्रिगेड कमांडर को निष्पक्ष, संपूर्ण और उद्देश्यपरक जांच होने तक पदमुक्त रखा गया है।उन्होंने इन खबरों का भी खंडन किया कि ब्रिगेड कमांडर को बर्खास्त कर दिया गया है और कहा कि यह कार्रवाई जांच प्रोटोकॉल के तहत की गई है।  

गौरतलब है कि यह कार्रवाई बारामूला जिले के उड़ी स्थित सैन्य शिविर में आतंकी हमले के बाद जांच के आदेश का हिस्सा है। उड़ी में 19 सितंबर को सीमा पार से आए चार आतंकियों ने शिविरों में सोते जवान पर हमला कर 19 जवानों की हत्या कर दी थी। हालांकि सेना की कार्रवाई में चारो आतंकी भी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed