फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UPSC CSE Result out: eight candidates of Jammu Kashmir qualified civil services exam 2022

UPSC Result: जम्मू कश्मीर के वसीम ने 7वां रैंक किया हासिल, प्रदेश के इन उम्मीदवारों ने चमकाया नाम

Wed, 24 May 2023 03:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 24 May 2023 03:57 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के वसीम अहमद भट, परसनजीत कौर और नितिन सिंह ने शीर्ष सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन
UPSC CSE Result out: eight candidates of Jammu Kashmir qualified civil services exam 2022
UPSC Result Jammu Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। यूपीएससी परीक्षा में जम्मू कश्मीर के 16 उम्मीदवारों ने सफलता अर्जित की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी तादाद में स्थानीय युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की। अनंतनाग के वसीम अहमद भट ने परीक्षा में ऑल इंडिया 7वां रैंक प्राप्त किया है। इसी तरह से पुंछ की परसनजीत कौर ने 11वां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


वहीं,  उधमपुर के आदेश बसनोत्रा ने 888वां, कठुआ के नितिन ने 32वां, नवीद असन भट ने 82वां, जम्मू के अर्जुन गुप्ता ने 228वां, मनन भट ने 231वां, मिनाली बिजोत्रा ने 134वां, जम्मू के मोहम्मद इरफान ने 476वां, जम्मू के रूपनगर के निरवंशु हंस ने 811वां रैंक हासिल किया। 
विज्ञापन


बिश्नाह के द्वारका गांधी और डोडा के अंजीत सिंह ने भी परीक्षा पास की है। सफल हुए अभ्यर्थियों में से कई जेके पीएससी व अन्य परीक्षाएं पहले पास कर चुके हैं और मौजूदा समय में या तो नौकरी कर रहे हैं या ट्रेनिंग पर हैं। सभी सफल अभ्यर्थियों ने कहा कि तैयारी में लगे छात्र इमादारी से पढ़ाई करें और इंटरनेट सहित सोशल मीडिया को ताकत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी हिम्मत नहीं हारी, ये उसी का परिणाम है-  वसीम अहमद

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वसीम (24) ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 7वीं रैंक हासिल की है। वसीम पिछले वर्ष 225वें नंबर पर थे। नई दिल्ली से फोन पर बात करते हुए वसीम अहमद भट ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन बेहद फलदायी रही है। कहा, मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मेरे घरवालों ने मुझे काफी सपोर्ट किया। मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी। आज उसका परिणाम मुझे मिला। यह उपलब्धि उन सभी को समर्पित है, जिन्होंने समर्थन किया। वसीम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी श्रीनगर से सिविल इंजीनियर में बीटेक किया है। परिणाम आने के बाद वसीम के घर के आसपास के लोग और रिश्तेदार मुबारकबाद दे रहे हैं।

UPSC CSE Result out: eight candidates of Jammu Kashmir qualified civil services exam 2022
अर्जुन के माता पिता बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए - फोटो : अमर उजाला

यूपीएसई में रामकोट के अर्जुन ने पाया 228वां रैंक

सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में रामकोट निवासी अर्जुन गुप्ता पुत्र चंद्रशेखर ने 228वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन हासिल की है। अर्जुन गुप्ता ने इसी वर्ष इंडियन इकोनामिक सर्विसेज (आईईएस) में प्रथम स्थान हासिल कर इलाके और माता-पिता का गौरव बढ़ाया था। मौजूदा समय में वह जयपुर में अपनी इंडियन इकोनॉमिक क्षेत्र में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

अर्जुन गुप्ता के पिता चंद्रशेखर क्लस्टर यूनिवर्सिटी में डीन और माता बंदना गुप्ता शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन ने 11वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल कालूचक जम्मू और 12वीं महाऋषि विद्या मंदिर स्कूल सैनिक कॉलोनी जम्मू से की। 2015 में आईआईटी कानपुर में प्रवेश कर इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह इंटर्नशिप पर कैनेडा भी गए थे। इसके बाद उन्होंने 3 माह तक इकोनॉमिक्स क्षेत्र में मुंबई और एक साल तक गुड़गांव में एक कंपनी में सेवाएं दीं। इस बीच पढ़ाई जारी रखी और सफलता हासिल की।

अर्जुन के माता-पिता ने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत को दिया है। साथ ही कहा कि सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने युवाओं को फोन की लत से दूर रहने और अपने भविष्य पर ध्यान देने के साथ देश व इलाके की बेहतरी के लिए कार्य करने का संदेश दिया।

मोहम्मद इरफान ने हासिल किया 76वां रैंक 

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 76वां रैंक पाने वाले मोहम्मद इरफान ठठर बन तालाब के रहने वाले हैं। इरफान कश्मीर में केएएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। बुधवार को घर लौटेंगे। पिता मुराद अली ने बताया कि वह अगस्त 2021 में नायब तहसीलदार के पद से रिटायर हुए हैं। उनके इरफान समेत बड़ा बेटा और तीन बेटियां हैं। इरफान सबसे छोटा है। बड़ा भाई डॉ. नवीन अख्तर जीएमसी ब्लड बैंक में तैनात है। 

बड़ी बहन नाहिदा अख्तर फाइनेंस अकाउंटेंट, दूसरी बहन तबासुम सदीका अध्यापक, तीसरी बहन रिहाना चौधरी डेंटिस हैं। पिता ने बताया कि इरफान समेत सभी बच्चों के मुकाम पर पहुंचने में उनकी पत्नी शिदा बीबी का अहम योगदान है। नवीन ने बताया कि इरफान ने 2018 में इस्लामिक यूनिवर्सिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपुरा कश्मीर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इस बीच केएएस परीक्षा पास कर ली और फाइनेंस अकाउंट सर्विस को चुना। 

इस बार इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

आईएएस के लिए 180 हुए शॉर्टलिस्ट

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।


ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2022 Final Result Out Live: यूपीएससी सिविल सेवा की टॉपर्स लिस्ट जारी, इशिता और गरिमा ने मारी बाजी

UPSC CSE Result-  ऐसे करें चेक

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।

- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

- पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।

- मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed