फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC CSE 2022 Final Result Out Live: यूपीएससी सिविल सेवा की टॉपर्स लिस्ट जारी, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Tue, 23 May 2023 07:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 07:39 PM IST
खास बातें

UPSC Result Out, UPSC CSE 2022 Topper List Live Update: : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार, 23 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल भी, महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा है।  

विज्ञापन
UPSC CSE 2022 Final Result Out Live Latest Update Civil Service Exam Toppers IAS IPS IFS
UPSC Civil Service Exam 2023 Results Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:31 PM, 23-May-2023
प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्वीट कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में विफल रहे उम्मीदवारों के लिए लिखा, मैं उन लोगों की निराशा को समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा में सफल नहीं हो सके। न केवल लाभ उठाने के और प्रयास होंगे बल्कि भारत आपके कौशल और ताकत को प्रदर्शित करने के लिए कई विविध अवसर भी प्रदान करता है। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। 
 
07:20 PM, 23-May-2023

Sarkari Result 2023 UPSC CSE Toppers PM Modi ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल रहे युवाओं को बधाई दी है। ऑस्ट्रेलिया से पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले नौजवानों को बधाई। आगे एक फलदायी और संतोषजनक करिअर के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह देश की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बहुत ही रोमांचक समय है।
 
विज्ञापन
06:56 PM, 23-May-2023

UPSC CSE 2022 Final Result Out गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान हासिल किया

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में गरिमा ने बताया कि उन्होंने बक्सर में रह कर ही तैयारी की। 

पूरी खबर यहां पढ़ें : UPSC CSE Topper: बक्सर की गरिमा ने ऑनलाइन तैयारी से यूपीएससी में पाई सफलता, बनीं दूसरी टॉपर
06:20 PM, 23-May-2023

UPSC CSE Result 2022 JMI RCA 23 Students Selected

केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के लिए दाखिले ऑनलाइन प्रक्रिया से किए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर में 10 सेंटर बनाए जाते हैं। इसमें दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, मल्लापुरम (केरल) में परीक्षा देने का मौका मिलता है।
05:44 PM, 23-May-2023

UPSC CSE Result 2022 Toppers

अपनी स्थापना के बाद से आरसीए से कोचिंग प्राप्त 270 से अधिक सिविल सेवकों और अन्य केंद्रीय तथा राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है, जिनमें बीते साल यानी 2022 में जारी हुए यूपीएससी सीएसई 2021 के रिजल्ट की टॉपर श्रुति शर्मा (AIR-1), 2018 में जुनैद अहमद (AIR-3) और फैज अकील अहमद (AIR-17) जैसे कई ऑल इंडिया रैंकर शामिल हैं। 
05:04 PM, 23-May-2023

UPSC CSE 2022 Final Result Out Live

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI), की निशुल्क आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) से 23 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 23-May-2023

UPSC CSE 2022 Result Out 2529 उम्मीदवारों ने दिए थे इंटरव्यू

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा मुख्य 2022 के परिणाम के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को तीन चरणों में आयोजित व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें : UPSC CSE Result 2022 JMI RCA: जामिया आरसीए से 23 छात्रों का चयन, बीते साल श्रुति शर्मा बनीं थीं टॉपर 

03:54 PM, 23-May-2023

UPSC CSE 2022 Final Result Toppers

जामिया की मुफ्त यूपीएससी कोचिंग JMI RCA से 23 छात्रों का चयन हुआ है। इससे पहले यूपीएससी सीएसई 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा (AIR-1), 2018 में जुनैद अहमद (AIR-3) और फैज अकील अहमद (AIR-17) जैसे कई ऑल इंडिया रैंकर शामिल हैं। 
03:31 PM, 23-May-2023

UPSC CSE 2022 Top 10 Toppers List Live Update

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    इशिता किशोर
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    गरिमा लोहिया
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    उमा हरति एन
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    स्मृति मिश्रा
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    मयूर हजारिका
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    गहना नव्या जेम्स
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    वसीम अहमद भट
  8.                                                  
                    
    
                                                     
                    अनिरूद्ध यादव 
  9.                                                  
                    
    
                                                     
                    कनिका गोयल
  10.                                                  
                    
    
                                                     
                    राहुल श्रीवास्तव
03:14 PM, 23-May-2023

UPSC CSE Result 263 ओबीसी, 154 एससी उम्मीदवार सफल

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम के अनुसार कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी तथा 72 एसटी श्रेणी से हैं।

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed