फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   unprovoked firing by pak rangers in arnia

आधी रात को अरनिया में घर छोड़ भागे लोग

Mon, 09 Feb 2015 10:56 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
unprovoked firing by pak rangers in arnia

रविवार की आधी रात से निकोआल और फिर चिनाज पोस्ट पर की गई पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच अरनिया कसबे में पलायन जैसी स्थिति बन गई। रात को ही कई परिवारों ने ट्रैक्टर ट्रालियों में सामान भर लिया था, लेकिन दहशतजदा ग्रामीण दहलीज से पांव बाहर रखने का साहस नहीं जुटा पाए।

विज्ञापन


तकरीबन बारह दिनों तक खामोश रहने के बाद पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार की रात सवा ग्यारह बजे अपनी बंदूकों का मुंह खोल दिया। सबसे पहले उन्होंने निकोआल पोस्ट और आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया। इसके बाद चिनाज पोस्ट पर भी भारी गोलाबारी करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


अंधाधुंध गोलाबारी और धमाकों की आवाज सुनकर जैसे ही लोगों की आंखें खुलीं तो बस एक ही ख्याल आया कि जान बचाने के लिए घर छोड़ा जाए।

धमाकों की आवाज सुनकर नींद टूट गई

unprovoked firing by pak rangers in arnia

अरनियां निवासी राकेश कुमार ने बताया कि परिवार के लोग चैन की नींद ले रहे थे कि धमाकों की आवाज सुनकर नींद टूट गई। भयंकर गोलाबारी होते देख रात को ही पलायन करने की सोचने लगे। सामान भी बांध लिया, लेकिन लगातार गोलाबारी होते देख घर में ही छिपे रहना उचित समझा।

नरेश सैनी, रामलाल, अतर सिंह, चमनलाल आदि ने कहा कि रात बारह बजे ही उन्होंने पलायन की पूरी तैयारी कर ली थी। बाइक और ट्रैक्टर ट्रालियों में सामान भी रख लिया था। लेकिन रात डेढ़ बजे के करीब गोलाबारी की गति धीमी पड़ने से घर पलायन रद्द कर दिया। अला और अरनिया सहित अन्य सीमावर्ती गांवों के कई परिवारों ने भी पलायन की पूरी तैयारी कर ली थी।

कदोयाल निवासी तिलक राज ने बताया कि रविवार की रात को वह बाड़ी ब्राह्मणा में थे, वहां तक धमाके सुनाई दे रहे थे। तभी घर से फोन आया कि यहां पर भयंकर गोलाबारी हो रही है। इस पर उन्होंने घरवालों को कहा कि वह किसी तरह घर में बड़ी दीवार की आड़ लेकर रात गुजार दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed