फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir News: Mata Vaishno Devi Temple Unlock 5.0 Guidelines in Jammu Unlock 5.0 Every day seven thousand people will be able to see maa vaishno devi

Unlock 5.0: रोजाना सात हजार यात्री कर सकेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन, धार्मिक रैलियों पर रहेगी रोक

Fri, 09 Oct 2020 05:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir News: Mata Vaishno Devi Temple Unlock 5.0 Guidelines in Jammu Unlock 5.0 Every day seven thousand people will be able to see maa vaishno devi
जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी
जम्मू-कश्मीर में अनलॉक 5.0 के तहत स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थानों को फिलहाल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। यह संस्थान 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। 15 अक्तूबर से प्रभावी नई व्यवस्था के तहत कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। 
विज्ञापन


इस बीच शराब की बार खोलने के लिए नौ अक्तूबर से अनुमति दे दी गई है। प्रदेश में हवाई, रेल और सड़क मार्ग से दाखिल होने वालों के लिए कोरोना टेस्टिंग पहले की तरह अनिवार्य रहेगी। प्रदेश में अब कोई भी जिला रेड जोन नहीं है, लिहाजा किसी भी तरह की आवाजाही के लिए अब पास की जरूरत नहीं होगी।   
विज्ञापन


सार्वजनिक उपस्थिति वाले हॉल जैसे बंद स्थानों पर क्षमता से पचास फीसदी और अधिकतम 200 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। खेल परिसरों में अब दर्शक भी जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


65 साल से ज्यादा आयु के लोगों, गर्भस्थ और दस साल से कम आयु के बच्चों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या मामले ही अपवाद होंगे। जिला उपायुक्त अब स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे। ऐसा करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की प्रदेश कार्यकारी कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

रोजाना सात हजार लोग कर सकेंगे मां वैष्णो के दर्शन

अनलॉक 5.0 में श्री माता वैष्णो देवी दर्शनार्थियों की दैनिक संख्या को सात हजार कर दिया गया है।  धार्मिक रैलियों पर रोक पहले की तरह लागू रहेगी। राजनीतिक, सामाजिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह में 15 अक्तूबर से खुले स्थानों पर लोग आ-जा सकेंगे, लेकिन सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed