{"_id":"5755509f4f1c1b191d9c5295","slug":"unknown-persons-threw-stones-on-mla-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की कार पर अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की कार पर अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 06 Jun 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विधायक डा. गगन भगत की कार पर शनिवार की रात जम्मू से वापस आते समय टाली मोड़ लिंक रोड पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। रात का समय होने के कारण पत्थर फेंकने वालों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विधायक डा. गगन भगत ने कहा कि मीरां साहिब थाने में लिखित शिकायत के 20 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी पंजाबी में लिखा धमकी भरा पत्र मिला था।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी हिलाल अजहर का कहना है कि विधायक व एसपीओ का बयान दर्ज करने के साथ पुलिस मामले में जांच कर रही है।