फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   University Grants Commission decided to translate courses into Dogri

छात्रों के लिए अहम खबर: जम्मू के युवा डोगरी में कर सकेंगे UG से PG तक पढ़ाई, 50 से ज्यादा किताबों का अनुवाद

Wed, 12 Feb 2025 04:18 PM IST
अनुज कुमार सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू
सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पाठ्यक्रमों का डोगरी में अनुवाद कराने का फैसला लिया गया है। 18 को अनुवादकों की कार्यशाला कांगड़ा में होगी। पुस्तकों के अनुवाद के लिए पहली वर्कशॉप ऑनलाइन आयोजित की जा चुकी है।

विज्ञापन
University Grants Commission decided to translate courses into Dogri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik.com

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के छात्र अब स्नातक से लेकर परास्नातक तक की पढ़ाई मातृ भाषा डोगरी में भी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पाठ्यक्रमों का डोगरी में अनुवाद कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 
दूसरी वर्कशॉप 18 से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगी। इसके बाद पुस्तकों के अनुवाद का काम शुरू होगा। यह अहम जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, कांगड़ा को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


हिमाचल विश्वविद्यालय में पंजाबी डोगरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार ने बताया। यूजीसी भारतीय भाषा समिति ने कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स 50 से ज्यादा किताबों के अनुवाद से संबंधित प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुवादकों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा लाभ जम्मू-कश्मीर के युवाओं को होगा। उन्हें मातृ भाषा में पाठ्यक्रमों की पढ़ाई का मौका मिल सकेगा। महिला कॉलेज कठुआ के सहायक प्रो. रितु राज शर्मा बताते हैं कि स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों का डोगरी में अनुवाद किया जाएगा। छात्र डोगरी में संबंधित विषय पढ़ सकेंगे। मौलाना आजाद मेमोरियल कॉलेज की सहायक प्रोफेसर दीपिका मेहरा बताती हैं कि केंद्रीय विश्वविद्यालय ने आर्ट्स संकाय की पुस्तकों का डोगरी में अनुवाद करने का काम उन्हें सौंपा है। 

इस तरह मिल रहा काम
हर पुस्तक के अनुवाद के लिए दो डोगरी शिक्षाविद जोड़े जा रहे हैं। एक विषय विशेषज्ञ होगा, दूसरा डोगरी का जानकार। डोगरी का जानकार विषय विशेषज्ञ के अनुसार अनुवाद करेगा। 

डोगरी में पुस्तकें लिखने के लिए जम्मू संभाग के शिक्षाविदों को काम सौंपा जा रहा है। अभी 50 पुस्तकों का डोगरी में अनुवाद करवाया जाएगा। अनुवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा। -डॉ. नरेंद्र कुमार, एचओडी, पंजाबी-डोगरी विभाग सीयू कांगड़ा 


अनुवाद की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के शिक्षाविदों को
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने किताबों के डोगरी में अनुवाद के लिए प्रोफेसरों व लेक्चररों से आवेदन मांगे थे। जम्मू-कश्मीर के शिक्षाविदों ने इसमें रुचि दिखाई। 10 आवेदनों पर विश्वविद्यालय ने हरी झंडी दे दी है। इन्हें 15 किताबों के अनुवाद की जिम्मेदारी दी गई है। 

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी 
 प्रो. सुषमा शर्मा, जम्मू विवि 
डॉ. शोभा रानी, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिनैनी 
डॉ. रूपाली शर्मा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज उधमपुर 
सेकेंडरी स्कूल 
डॉ. नरेंद्र कुमार, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बनी 
यशपाल निर्मल, सहायक संपादक डोगरी भाषा सेल 
राजेंद्र, डोगरी के जानकार 
डॉ. सुषमा राजपूत, गरोटा हायर 
नरेश कुमार रैना, लेखक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed