फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Universal Health Insurance Scheme on the lines of Ayushman Bharat for the people of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आयुष्मान भारत की तर्ज पर सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना, 123 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 12 Sep 2020 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Sep 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Universal Health Insurance Scheme on the lines of Ayushman Bharat for the people of Jammu and Kashmir
jammu kashmir Lt Governor Manoj Sinha - फोटो : @manojsinha_
केंद्र सरकार की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लोगों के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की है। 123 करोड़ के वार्षिक खर्च वाली इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी निवासियों को मिलेगा। इसमें सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने शुक्रवार को प्रशासनिक परिषद में योजना की मंजूरी के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभ प्रस्ताव को मंजूरी दी है जो संभवत: देश में अपनी तरह का पहला है। 
विज्ञापन


इसके तहत आंकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कॉर्डियोलाजी जैसी बीमारियों के मरीज स्वास्थ्य योजना का लाभ पहले दिन से उठा सकेंगे। अस्पताल में भर्ती होने पर लाभार्थियों को सभी तरह की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी अस्पताल में भर्ती होने के 3 दिन पूर्व और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन बाद जांच व दवाओं पर होने वाले खर्च के लिए भी पात्र होंगे। सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य योजना में लगभग 70 लाख उन निवासियों को मुफ्त बीमा कवर प्रदान किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल नहीं हैं।

इस अवसर पर हेल्थ एंड मेडिकल एजूकेशन के वित्त आयुक्त  अटल डुल्लू ने बताया कि वर्तमान में आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) के तहत 31 लाख व्यक्तियों के 5.95 लाख परिवार लाभार्थी हैं। जम्मू-कश्मीर निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लगभग 15 लाख अतिरिक्त परिवारों को कवर किया जाएगा। 

इसके तहत लाभार्थी फ्लोटर आधार पर प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर के हकदार होंगे। परिवार के आकार, आयु व लिंग का इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 

1592 मेडिकल पैकेज इस योजना के तहत पहले से अनुमति प्राप्त हैं। जेके हेल्थ स्कीम में आयुष्मान भारत के समान लाभ होंगे और लाभार्थी देश भर में केंद्रीय योजना के तहत सभी अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकते हैं।

एक सप्ताह में पंजीकरण शुरू
इस योजना के तहत पंजीकरण एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा, लेकिन यह योजना औपचारिक रूप से लांचिंग के बाद प्रभावी होगी। 

जनता सुझाए योजना का नाम

उप राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की इस स्वास्थ्य योजना के नामकरण के लिए प्रदेश के लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि एक कमेटी गठित की जाएगी जो इन प्रस्तावों में एक नाम का चयन करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed