फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Unique step for cleanliness, now garbage will be collected in Jammu through auto

स्वच्छता के लिए अनूठा कदम, जम्मू में अब ऑटो के जरिए एकत्रित होगा कचरा

Thu, 10 Oct 2019 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Oct 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Unique step for cleanliness, now garbage will be collected in Jammu through auto
ऑटो के जरिए एकत्रित होगा कचरा

जम्मू शहर में बाजार को साफ सुथरा रखने के लिए ऑटो से दुकानों का कचरा एकत्रित किया जाएगा। दुकानदार दुकानों का कचरा ऑटो में ही डालें। इससे बाजार साफ सुथरे रहेंगे। यह बात हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलौरिया ने अलग-अलग बाजार एसोसिएशन के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में कही।

विज्ञापन


बलौरिया ने कहा कि बाजार में गंदगी ज्यादा रहती है। कचरा सड़कों किनारे बिखरा होने से समस्या पेश आ रही है। इस दौरान शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे गए। पहले दुकानदारों को कूड़ेदान वितरित किए गए थे। इनके माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाता था। कुछ दुकानों से कचरा सीधे सड़क में आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर रोज सुबह आठ से दस बजे के बीच आटो आएंगे। बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बाजार में कचरे से जुड़े कई मसलों को रखा और इनका समाधान मांगा। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त पंकज मगोत्रा ने कहा कि बाजारों को साफ सुथरा रखने के लिए सभी आगे आएं और सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही बाजारों को साफ सुथरा बनाया जा सकता है। कचरे को खुले में फेंकने के बजाय ऑटो में डालें। बैठक में संयुक्त आयुक्त आशीष, सचिव सुनैना शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed