फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Smriti Irani inaugurated footbridge laid foundation stone of water tank in Reasi

पीएम मोदी के मंत्रियों का जम्मू-कश्मीर दौरा, स्मृति ईरानी ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sun, 19 Jan 2020 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani inaugurated footbridge laid foundation stone of water tank in Reasi
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक पुल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जिले के मुरी गांव में पानी की टंकी की शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कई विकास परियोजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के संबंध में उपायुक्त द्वारा आदेश जारी किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार के 36 मंत्रियों में से पांच मंत्री उधमपुर पहुंच कर शहर व ग्रामीण में रहने वाले लोगों के साथ संवाद करेंगे। इसकी शुरूआत आज यानी कि रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के सुभाष स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के साथ होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इन कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय मंत्री उधमपुर शहर के साथ ही चिनैनी, कुद, रामनगर, मजालता तहसील के खून और टिकरी ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 36 मंत्रियों का दल केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर है। पहली बार केंद्र सरकार के इतने मंत्री एक साथ प्रदेश के अंदर कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। वहीं उधमपुर में पांच मंत्रियों का पहुंचना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 जनवरी गिरीराज सिंह सुद्धमहादेव में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे

प्रशासन की सूचना के अनुसार रविवार को सुभाष स्टेडियम में पीएमओ में केेंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

इसके अलावा 20 जनवरी सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी में सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह के कार्यक्रम का आयोजन होगा। 21 जनवरी मंगलवार को जनरल वीके सिंह चिनैनी तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल कुद में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ वार्तालाप करेंगे।

22 जनवरी को प्रहलाद सिंह पटेल टाउन हाल रामनगर में वार्तालाप कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। 22 जनवरी को ही केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मजालता तहसील के खून इलाके में थयाल स्पोर्ट्स ग्राउंड में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगी।

24 जनवरी गिरीराज सिंह सुद्धमहादेव में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इन मंत्रियों के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के साथ सभी तहसीलों में अधिकारियों को तैयारियां करने के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed