फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister of State for Finance Anurag Thakur said Article 370 removed for good of Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर के भले के लिए हटाया गया अनुच्छेद 370: अनुराग ठाकुर

Mon, 20 Jan 2020 10:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Finance Anurag Thakur said Article 370 removed for good of Jammu Kashmir
अनुराग ठाकुर

जन पहुंच कार्यक्रम के दूसरे दिन जम्मू जिले के नगरोटा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अनुच्छेद 370 हटाने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने से होने वाले लाभों को गिनाया। हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को बेवजह पूर्ववर्ती सरकारों ने लटकाया हुआ था। मोदी सरकार ने यहां के लोगों के भले के लिए इसे तोड़कर जम्मू कश्मीर का पूरी तरह से देश के साथ एकीकरण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा इससे बड़ा लाभ यह हुआ कि वह केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को सरलता से मिलेगा। उन्होंने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा कल्पना से ज्यादा विकास होने वाला है।  इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन


हाईवे किनारे 24 घंटे खुले अस्पताल
नगरोटा पंचायत के सरपंच किशोर शर्मा ने इस अवसर पर मांग की कि नगरोटा नेशनल हाईवे के किनारे बसा है। ऐसे में यहां पर 24 घंटे अस्पताल को खुला रखा जाए और एंबुलेंस की सुविधा भी हर वक्त उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने नगरोटा में सामुदायिक भवन और श्री माता वैष्णो देवी के पहले दर्शन कोल कंडोली मंदिर के दर्शन श्रद्धालु कर सकें इसके लिए मंदिर मार्ग से वाहनों को गुजारने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगरोटा में कोल कंडोली माता के दरबार में दी हाजिरी

इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने माता कोल कंडोली माता के दर्शन किए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बाबा पैड़ देव स्थान को जाने वाली सड़क का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरकारी अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता नंद किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed