{"_id":"60aa36208ebc3e6e7e646ec0","slug":"union-minister-jitendra-singh-said-that-kashmiri-leaders-should-bring-public-awareness-towards-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: कोरोना वैक्सीन के प्रति जन जागरूकता लाएं कश्मीरी नेता- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील: कोरोना वैक्सीन के प्रति जन जागरूकता लाएं कश्मीरी नेता- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
Sun, 23 May 2021 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 May 2021 04:31 PM IST
सार
टीकाकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने घाटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपनी भूमिका का निर्वहन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कश्मीरी नेताओं से आग्रह किया है कि वह कोविड वैक्सीन लगवाने को लेकर जन जागरुकता लाएं। ऑनलाइन बैठक में कश्मीर के नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद कर मंत्री ने कहा कि कोविड वैक्सीन को जन मूवमेंट बनाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक प्रमुखों व वरिष्ठ नेताओं को अपना अहम रोल निभाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर में वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता से पूरे देश में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कश्मीर की सिविल सोसायटी की तरफ से कोरोना नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन को पूरा सहयोग दिए जाने की सराहना भी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। दुर्भाग्य से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर उस समय तेज हुई जब कश्मीर में ईद और श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी चल रही थी। कश्मीरी के उपायुक्तों से उन्होंने जन मैत्री वाले वैक्सीनेशन शिविर आयोजित करने के लिए कहा। 24 मई से अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भर्ती भी शुरू होगी। मौके पर डॉक्टर रफी, मो. अनवर खान, द्राक्षा अंद्राबी, गुलाम अहमद मीर, बिलाल पैरे, आरिफ राजा, अली मोहम्मद, अशोक भट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, तलाशी अभियान जारी
यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश