फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Hardeep Singh Puri said Metro approval for Jammu and Kashmir next week and Gas pipeline national priority

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा: जम्मू-कश्मीर के लिए मेट्रो की मंजूरी अगले सप्ताह, गैस पाइप लाइन राष्ट्रीय प्राथमिकता

Fri, 15 Oct 2021 02:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 02:20 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए मेट्रो की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही गैस पाइप लाइन राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता है और हम सुनिश्चित करेंगे कि वर्ष 2024-25 यहां पहुंच जाए।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri said Metro approval for Jammu and Kashmir next week and Gas pipeline national priority
जम्मू में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : @HardeepSPuri

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के लिए मेट्रो की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने की योजना है। इसे अगले हफ्ते तक मंजूरी देने की कोशिश की जाएगी। यह बात पेट्रोलियम, प्रकृतिक गैस, आवास एवं शहरी मामलों के विभाग के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जम्मू में गुरुवार को कही।

विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए गैस पाइप लाइन राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता है और हम सुनिश्चित करेंगे कि वर्ष 2024-25 यहां पहुंच जाए। फिलहाल देश में 19000 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और अगले चार माह में चार हजार किलोमीटर और पाइप लाइन बिछाने की योजना है। पुरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2004-14 तक निर्माण भवन के भीतर ही योजनाएं बनाईं। टेंडर लाए और काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में सात गुणा अधिक केंद्रीय योजनाओं पर काम किया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला का राष्ट्रप्रेम: कहा- कश्मीर भारत का अंग, पढ़ें वो वाकया जब उनको दिखाए गए जूते, फिर 'सिरफिरों' को दिया था ये जवाब    
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2004-2014 तक के कार्यकाल में पेट्रोल के दाम पर डिरेगुलेट किया, यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार की तरह दाम लिया। 2005 में एक लाख 40 हजार करोड़ के ऑयल बांड लिए गए, जिनका कार्यकाल 15 वर्ष का था और 2020 से इसके लिए सालाना 20 हजार करोड़ वापस करना पड़ रहा है। कांग्रेस की असंतुलित नीतियों से भविष्य की पीढ़ी के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। पेट्रोल पर केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर टैक्स लगाती हैं।  

विभिन्न योजनाओं में खर्च हो रहा पेट्रोल से मिला पैसा

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री का बयान अधूरा दिखाया जा रहा है। केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर पर 32 रुपये है और इस पैसे को महामारी, जरूरतमंदों को खाना, कोविड टीकाकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर खर्च किया जा रहा है। 
यह भी पढ़ें- पांच जवान शहीद: आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, पीर की गली से घाटी जाने की फिराक में थे, ये था खतरनाक प्लान

पेट्रोल-डीजल में एथनाल की मात्रा 24 फीसदी करेंगे
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने का एजेंडा रखा गया था, लेकिन राज्य सरकारों ने सुझाव देने से परहेज किया। भाजपा सरकार पेट्रोलियम कीमतों पर लंबे समय के लिए काम कर रही है। इसकी कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए इसमें एथनाल के मिश्रण की मात्रा 2024 तक 20 फीसदी करने की योजना है, जो फिलहाल नौ फीसदी है। देश में पेट्रोल 85 फीसदी और डीजल 55 फीसदी तक आयात किया जा रहा है।


 

घाटी में राष्ट्र विरोधी ताकतों को मिल रहा कड़ा जवाब 

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर पुरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्थिक विकास और शांति को बढ़ावा मिला है, लेकिन राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसे हथकंडे अपनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें करारा जवाब दिया जा रहा है।


 

जम्मू में बाड़ी ब्राह्मणा से बनतालाब तक चलेगी मेट्रो

जून 2021 में जम्मू-कश्मीर मेट्रो के लिए राइट्स लिमिटेड ने डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेज दी है। इस परियोजना पर करीब 10560 करोड़ रूपये लागत आएगी। इसमें जम्मू में 23 किलोमीटर का लंबा ट्रैक होगा, जिसमें बनतालाब से लेकर बाड़ी ब्राह्मणा तक 22 स्टेशन बनाए जाएंगे।

श्रीनगर में 25 किमी लंबा होगा ट्रैक
जबकि श्रीनगर में 25 किलोमीटर लंबा ट्रैक होगा। दोनों तरफ मेट्रो के चलने के बाद यहां एक तरफ लोगों को लंबे जाम से निजात मिल जाएगी। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाना आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed