फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Dr. Jitendra Singh said- Like removing 370, POJK will also be liberated

जम्मू-कश्मीर : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- 370 हटाने की तरह पीओजेके भी आजाद करवाएंगे

Mon, 21 Mar 2022 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 02:36 AM IST
सार

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने को भी कल्पना से परे माना जाना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पीओजेके को भी आजाद आजाद करवाएगी। उन्होंने कहा कि संसद ने 1994 में प्रस्ताव पारित कर पीओजेके को भारत का अभिन्न अंग घोषित किया था। इसे आजाद करवाने का संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Union Minister Dr. Jitendra Singh said- Like removing 370, POJK will also be liberated
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह... - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प पूरा किया है, उसी तरह से पीओजेके को भी आजाद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने को भी कल्पना से परे माना जाना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पीओजेके को भी आजाद आजाद करवाएगी। उन्होंने कहा कि संसद ने 1994 में प्रस्ताव पारित कर पीओजेके को भारत का अभिन्न अंग घोषित किया था। इसे आजाद करवाने का संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की सरहद को तिब्बत व लद्दाख तक विस्तार देने वाले और जम्मू-कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की कांस्य की 20 फिट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण रविवार को पठानकोट माधोपुर से सटे जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राणा ने किया। बीस फिट की आधारशिला और बीस फिट की प्रतिमा से लखनपुर में प्रतिमा स्थल पर भव्य नजारा देखने को मिला। आयोजन स्थल पर डुग्गर कलाकारों ने समां बांधा दिया। कार्यक्रम में युवराज अजातशत्रु सिंह, डॉ. निर्मल सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा अनावरण से पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हटली मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बाइक रैली निकाली। फूलों से सजाए गए वाहन में केंद्रीय मंत्री बाइक रैली की अगुवाई करते प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां युवाओं ने भारत माता की जय और महाराजा गुलाब सिंह अमर रहे की नारेबाजी कर लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद आयोजन स्थल पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया। क्रेन की मदद से प्रतिमा से पर्दा हटाया गया। इसी दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा भी की गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह जम्मू-कश्मीर की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू-कश्मीर हमें विरासत में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हम सब का यह फर्ज है कि इस बहुमूल्य धरोहर को अपने दिलों में संजोकर रखें और युवा पीढ़ी को डोगरा के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अस्तित्व में लाने वाले डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उसके लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के कोने-कोने से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले यात्री इस महान विभूति के दर्शन करके राज्य में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed