फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Bhupendra Yadav said people of Kashmir are against violence killing of innocent will not break the morale

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा: निर्दोषों की हत्याएं लोगों का मनोबल नहीं तोड़ पाएंगी, कश्मीर के लोग हिंसा के खिलाफ

Thu, 07 Oct 2021 11:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 Oct 2021 11:29 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव ने गुरुवार को कहा कि ईदगाह इलाके की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। मारे गए लोग निर्दोष थे। अगर कुछ शरारती तत्व पाकिस्तान के इशारे पर सोचते हैं कि वे किसी का मनोबल तोड़ सकते हैं तो उन्हें गलतफहमी है।

विज्ञापन
Union Minister Bhupendra Yadav said people of Kashmir are against violence killing of innocent will not break the morale
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ईदगाह इलाके में दिनदहाड़े हुई दो शिक्षकों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की हत्याएं लोगों का मनोबल नहीं तोड़ पाएंगी। कश्मीर के लोग हिंसा के खिलाफ हैं। इस तरह की घटनाएं देश के लोकतंत्र को नुकासान नहीं पहुंचा सकतीं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव ने गुरुवार को कहा कि ईदगाह इलाके की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। मारे गए लोग निर्दोष थे। अगर कुछ शरारती तत्व पाकिस्तान के इशारे पर सोचते हैं कि वे किसी का भी मनोबल तोड़ सकते हैं, या देश के लोकतंत्र को हिंसा से कुचल सकते हैं, या हिंसा के जरिए लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकते हैं, तो उन्हें गलतफहमी है। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी ऐसी घटनाओं का संज्ञान ले रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चश्मदीद बोले: तीन आतंकी स्कूल में दाखिल हुए, परिचय पत्र लिए और दो अध्यापकों को किनारे पर ले गए फिर...    
विज्ञापन
विज्ञापन



कश्मीर के लिए आठ प्रस्तावों को मंजूरी
वन संरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों और माकपा नेता वृंदा करात द्वारा बुधवार को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि केंद्र कानून को कमजोर नहीं कर रहा है। हमने इस मुद्दे को लोगों के सामने रखा है। हाल ही में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक हुई थी। हमने कश्मीर के ग्रामीण इलाकों के लिए आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी है। गांवों, वन क्षेत्रों में पेयजल, सड़कें, स्कूल पहुंच रहे हैं। मुद्दा केवल यह है कि गरीबों को कैसे राहत मिलेगी। हमने जनता की राय मांगी है। उन्हें (करात) भी अपना नजरिया रखने दें। हर राय पर चर्चा करने के बाद इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed