फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Anurag Thakur pays tribute at the Kargil War Memorial in Dras

लद्दाख में अनुराग ठाकुर: कारगिल युद्ध स्मारक पहुंच शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले- जवानों का योगदान अतुलनीय

Sat, 25 Sep 2021 06:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 06:19 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur pays tribute at the Kargil War Memorial in Dras
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...    
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख की राजधानी लेह में फेस्टिवल का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जल्द फिल्म प्रशिक्षण संस्थान से जुड़ेंगे। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म से जुड़ी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए जाएंगे। हिमालयन फिल्म फेस्टिवल को उपलब्धि करार देते हुए कहा कि लद्दाख को अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी मान्यता व पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव से जोड़कर आयोजित फेस्टिवल को केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जन भागीदारी का मंत्र दिया है। यह आयोजन भी इसी मंत्र को सार्थक करता है। 12 हिमालयी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की प्रतिभाएं एक मंच पर आकर अपनी विशेष पहचान व संस्कृति को प्रदर्शित कर रही हैं। 


ओटीटी की लोकप्रियता ने बढ़ाईं संभावनाएं
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी मंच की लोकप्रियता से निर्माण निर्माण व प्रतिभाओं के लिए संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसका पूरा लाभ उठाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत तमाम हिमालयी राज्य अपनी विशिष्ट पहचान के बूते फिल्म जगत में भी विशेष पहचान को स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे प्रदेश भी फेस्टिवल में हिस्सा लेकर बड़े मंच की ओर अग्रसर होंगे। 
यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    

कंटेंट क्रिएशन का उपमहाद्वीप बन सकता है भारत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा महत्व विषय है। भारत में विविधताएं हैं। ऐसे में देश कंटेंट क्रिएशन का उपमहाद्वीप बन सकता है। लेकिन इस सब के लिए गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत है। यहां गेमिंग और विजुअल ग्राफिक्स में बेहतर करने की बड़ी संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed