फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Health Ministry team's visit to Jammu and Kashmir, took stock of preparations of AIIMS remained in Vijaypur

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम का जम्मू-कश्मीर दौरा: विजयपुर में बन रहे एम्स की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 20 Aug 2021 04:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Aug 2021 04:25 PM IST
सार

एम्स की घोषणा मोदी सरकार ने अपने दूसरे बजट में की थी। इसके बाद विजयपुर का नाम फाइनल हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार ने टीम भेज कर स्थिति का जायजा लिया और विजयपुर में एम्स बनाने को हरी झंडी दी गई।

विज्ञापन
Union Health Ministry team's visit to Jammu and Kashmir, took stock of preparations of AIIMS remained in Vijaypur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। टीम में शामिल सदस्यों ने स्थानीय अधिकारियों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर संभाग में स्थित सभी अस्पतालों और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जाना। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम जम्मू-कश्मीर पहुंची। उसने सांबा जिले के विजयपुर में तैयार हो रहे एम्स का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से सभी ब्लाकों और अन्य चीजों के बारे में जाना। इसके अलावा बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने को भी कहा। इस दौरान स्थानीय सांसद जुगल किशोर और लद्दाख के साथ जामयांग सेरिंग नामग्याल, डिवकॉम डा. राघव लंगर और सांबा आयुक्त अनुराधा गुप्ता भी मौजूद रही। 

विज्ञापन


डिवकाम ने कुछ दिन पहले किया था दौरा, सभी कार्य जल्द पूरा करने को कहा था 
विजयपुर में बन रहे एम्स के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कुछ दिन पहले डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने एम्स के दोनों साइट पर पहुंच कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर जानकारी एकत्रित की। छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बिजली, जलशक्ति विभाग, रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी के साथ उपायुक्त अनुराधा गुप्त भी उनके साथ थी। 
विज्ञापन


अगस्त 2022 तक पूरा होना है काम, 1661 करोड़ आएगा खर्च 
गौरतलब है कि एम्स का काम 21 अगस्त 2022 को पूरा किया जाना है। जिस पर 1661 करोड़ खर्च आएगा। इसको लेकर पहले गत माह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्य का जायजा लिया था। अब डिवकॉम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता व समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवंतिपोरा और सांबा में मिली है एम्स बनाने की मंजूरी 
कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा और सांबा जिले के विजयपुर में एम्स बनाने की मंजूरी दी गई है। एम्स के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से जम्मू रेंज में दो साइट और कश्मीर में एम्स के लिए एक साइट की पहचान की थी।

यह भी पढ़ें- मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed