फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two youths missing from Srinagar, family appeals to return

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर से दो युवा लापता, परिवार ने की लौटने की अपील

Thu, 17 Dec 2020 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths missing from Srinagar, family appeals to return
demo pic... - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के नटिपोरा इलाके के रहने वाले दो युवा घरों से हुए लापता हो गए हैं। परिवार वालों को डर है कि कही वो आतंकवाद में न शामिल न हो गए हों। जानकारी के अनुसार नटिपोरा के इरफान अहमद सोफी पुत्र नजीर अहमद सोफी और बिलाल मंजूर भट पुत्र मंजूर अहमद भट 14 दिसंबर से अपने घर से लापता हैं, जिस दिन आतंकियों ने इलाके में पीडीपी नेता हाजी परवेज के घर पर हमला कर उनके पीएसओ की हत्या की थी।

विज्ञापन


 पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बिलाल की हाल ही में सगाई हुई थी और वो क्रॉकरी डीलर था, जबकि इरफान एक ऑटो चालक। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चे गत सोमवार से लापता है और उनका कोई आता पता नहीं चल पाया है। परिवार ने पुलिस स्टेशन छानपोरा में उनकी लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


 वहीं इस बीच परिवार वालों ने उनसे घर वापस आने की अपील की है। इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह दोनों की तलाश कर रहे हैं। अभी यह कहना सही नहीं होगा कि वे आतंकवाद में शामिल हो गए हैं। इस बात का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed