फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two to 12 inches of snow fell in Kashmir, many routes including Sinthan Pass closed

J&K Weather: कश्मीर में दो से 12 इंच तक बर्फ गिरी, सिंथन पास सहित कई मार्ग बंद; कोहरे के चलते उड़ानें रद्द

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, श्रीनगर/जम्मू।
अमर उजाला नेवटर्क, श्रीनगर/जम्मू। Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। रनवे क्लीयर होने पर अमृतसर से पहली उड़ान दोपहर करीब 12 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंची, जिसके बाद उड़ान संचालन शुरू हो गया।

विज्ञापन
Two to 12 inches of snow fell in Kashmir, many routes including Sinthan Pass closed
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार की रात दो से 12 इंच तक बर्फ पड़ी। कोहरे के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यहां दोपहर बाद ही उड़ानों का संचालन बहाल हो पाया। बर्फबारी के बाद घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि, अधिकांश जिलों में पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में कुछ जगहों पर हल्के बादलों के साथ लगभग मौसम खुला रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम लगभग साफ रहेगा।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहा। बर्फबारी से हुई फिसलन के चलते सिंथन पास, श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग, राजधान पास और साधना पास पर यातायात को एहतिहातन बंद रखा गया है। वहीं, बांदीपोरा में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। रनवे क्लीयर होने पर अमृतसर से पहली उड़ान दोपहर करीब 12 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंची, जिसके बाद उड़ान संचालन शुरू हो गया।

विज्ञापन

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 5.1, पहलगाम में 3.8 और गुलमर्ग में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का पारा 19.1 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 11.8, बटोत में 11.8, कटड़ा में 17.0 और भद्रवाह में 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री रहा।

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
श्रीनगर माइनस 0.5
गुलमर्ग माइनस 4.5
पहलगाम माइनस 1.4
काजीगुंड 0.0
कोनीबल (पांपोर) माइनस 1.0
कुपवाड़ा माइनस 0.3
कोकरनाग माइनस 0.4
लेह माइनस 4.9
बनिहाल 2.3
बटोत 2.8
भद्रवाह 3.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed