{"_id":"57624aaa4f1c1b144311bb33","slug":"two-terrorists-killed-one-soldier-injured-in-tangdhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आंतकी ढेर, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आंतकी ढेर, एक जवान घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के तंगधार सेक्टर में आतंकियों और सेना के बीच कल रात से शुरु हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए, जबकि एक सेना का जवान घायल हो गया। एलओसी पर अभी दोनों ओर से फायरिंग जारी। सूत्रों के अनुसार दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।
विज्ञापन
गुरुवार आधी रात को बड़ी संख्या में हथियारों से लैस आतंकी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद सेना ने अपनी घेराबंदी मज़बूत कर दी और दोनों तरफ से भारी फायरिंग हुई। जिसमें सेना दो आंतकियों ढेर करने में सफल रही।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने बताया 'बीती रात घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी गई जब हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक समूह नियंत्रण रेखा को पार कर रहा था। जिसे जवानों ने पार करने से रोक दिया। फिलहाल एलओसी पर फायरिंग चल रही है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिले के मच्छिल में बुधवार को घुसपैठ की कोशिश की गई थी। जिसे सुरक्षाबलों ने नकाम कर दिया गया था। इस फायरिंग में एक सैनिक शहीद हो गया , जबकि एक उग्रवादी मारा गया था।