{"_id":"5f7d224990c54a707d003dbc","slug":"two-terrorists-killed-in-encounter-with-security-forces-in-shopian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
Wed, 07 Oct 2020 07:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। मुठभेड़ शोपियां जिले के सुगन इलाके में हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, खुफिया एजेंसी को खबर मिली थी कि सुगन इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। अभी तलाशी अभियान जारी है।
वहीं, इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में सोमवार दोपहर बाद लश्कर ए ताइबा के आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ की रोड ओपेनिंग पार्टी (आरओपी) के दो जवान शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल हैं।

#UPDATE One more unidentified terrorist killed in the ongoing encounter in Sugan, Shopian. Total three terrorists eliminated so far. Search going on: Kashmir Zone Police https://t.co/Fomq7nRr6K
— ANI (@ANI) October 7, 2020
वहीं, इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में सोमवार दोपहर बाद लश्कर ए ताइबा के आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ की रोड ओपेनिंग पार्टी (आरओपी) के दो जवान शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार बाइक सवार लश्कर के आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। हमलावरों की शिनाख्त हो चुकी है। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह है। जल्द ही इन्हें मार गिराया जाएगा।
पांपोर के कंडिजाल इलाके में आतंकियों ने दोपहर करीब पौने एक बजे सीआरपीएफ की 110 बटालियन की आरओपी पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकी भाग निकले। फायरिंग में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल दो जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल रेफर किया गया, जिन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य तीन का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शहीद जवानों में मध्य प्रदेश के कांस्टेबल (ड्राईवर) धीरेंद्र त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह हैं।