कुपवाड़ा: घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, दो जवान भी हुए शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है, जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गई है।
नौगाम में रविवार देर रात एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आंतकियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस हमले सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल जवान को बेस हॉस्पिटल भेजा गया है।
इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकियों के पास से दो एके-47, एक यूवीजीएल युद्ध का सामान और कुछ खाने-पीने की चीजें भी मिलीं हैं।
लश्कर के लॉचिंग पैड पर 200 आंतकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में
फिलहाल सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गौरतलब है कि एक सप्ताह में यह पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश की गई है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पार लश्कर के लॉचिंग पैड पर लगभग 200 आंतकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में हैं।
आपको बतातें चलें कि 25 जुलाई को नौगाम में एक आतंकियों के समूह ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसमें सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफल रहे थे। पकड़ गया आतंकी पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है।