फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two suspects held a family hostage and ate their food in Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: परिवार को ढाई घंटे बनाया बंधक, खाना खाया... मोबाइल छीनकर भागे दो संदिग्ध

Thu, 03 Apr 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मजालता (उधमपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मजालता (उधमपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Apr 2025 11:18 PM IST
सार

धक बनाए गए परिवार की महिला ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे दो संदिग्ध उनके घर में घुस आए। परिवार को बंधक बना लिया। खाना खाया और करीब ढाई घंटे बाद रात साढ़े बजे मोबाइल लेकर चले गए।

विज्ञापन
Two suspects held a family hostage and ate their food in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मजालता के गांव चौड पांजिया के खबल में दो संदिग्धों ने घर में घुसकर परिवार को करीब ढाई घंटे बंधक बनाए रखा। खाना खाने के बाद संदिग्ध परिवार से मोबाइल छीनकर भाग गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बंधक बनाए गए परिवार की महिला ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे दो संदिग्ध उनके घर में घुस आए। परिवार को बंधक बना लिया। खाना खाया और करीब ढाई घंटे बाद रात साढ़े बजे मोबाइल लेकर चले गए। संदिग्धों के जाने के बाद सुरक्षाबलों को सूचना दी। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ इलाके को घेर लिया।

विज्ञापन

संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लेकिन, देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट ने बताया कि मजालता में इलाके की घेराबंदी कर ली है। इलाके को गहनता से खंगाला जा रहा है। बता दें कि चौड पांजिया पंचायत उधमपुर और कठुआ जिलों को आपस में जोड़ती है। 

सिर पर बंदूक रख घर के अंदर घुसे, बोले-तीन दिन से भूखे हैं
परिवार की महिला के अनुसार, उनके पति कुत्ते के भौंकने पर घर के बाहर निकले। बाहर दो संदिग्ध खड़े थे। एक ने उनके सिर पर बंदूक रखी और अंदर घुस आया। दूसरा बाहर खड़ा रहा। वह खाना बना रही थी। संदिग्ध ने कहा, तीन दिन से भूखे हैं। खाना खिलाओ। डर के मारे उन्हें खाना खिलाया। संदिग्ध कुछ खाना और परिवार के मोबाइल फोन छीनकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed