फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Smugglers From Leh Arrested By Jammu Police

Jammu News: लेह के दो तस्कर स्मैक व हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Two Smugglers From Leh Arrested By Jammu Police
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने नशा तस्करी में लेह के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों रेलवे स्टेशन के नजदीक जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) की पार्किंग में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे।
विज्ञापन

एसएचओ राजेश जसरोटिया की अगुवाई वाली पुलिस टीम शनिवार देर रात गश्त कर रही थी। तभी दोनों को पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर दोनों कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। जब इनकी तलाशी ली गई तो 13 ग्राम स्मैक और 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों ने अपना नाम दोरजे दयापलु और सुहेल हुसैन बताया, जो लेह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इनके खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के वक्त दोनों नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed