{"_id":"6644014ae9a38ceeb60a2104","slug":"two-smugglers-arrested-with-heroin-jammu-news-c-10-1-jam1005-360184-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला के बोनियार में दो करोड़ की हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला के बोनियार में दो करोड़ की हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गनी मोहल्ला त्रिकंजन में स्थापित नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
- 446 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, दोनों आरोपी सगे भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले के बोनियार इलाके में दो नशा तस्करों को करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बोनियार थाने के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गनी मोहल्ला त्रिकंजन में स्थापित नाके पर दो लोगों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 446 ग्राम हेरोइन (लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य) बरामद की गई। आरोपियों की पहचान पहचान अब्दुल कयूम गनी और गुलाम हसन गनी (दोनों सगे भाई) निवासी त्रिकंजन बोनियार के रूप में हुई है। दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना बोनियार में हिरासत में रखा गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अन्य वारदात होती है तो इसके बारे में पुलिस को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सूचना देने के लिए 112 नंबर डायल करें।
बात दें कि चार दिन पहले भी बारामुला में पाकिस्तान से संचालित नारको मॉड्यूल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। इस दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7800 किलो का नशीला पदाथ और 1263500र रुपये नकद बरामद किए थे।