फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two million devotees visited the Amarnath

अमरनाथ यात्रा का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंचा

Thu, 21 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 21 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two million devotees visited the Amarnath
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा में वीरवार को 20वें दिन 5569 भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ यात्रा का आंकड़ा 193472 पहुंच गया है। कश्मीर में खराब हालात का यात्रा पर सीधा असर पड़ा है। यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।
विज्ञापन


इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 1282 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 45 छोटे बड़े वाहनों में 908 पुरुष, 304 महिलाएं और 70 साधु शामिल रहे। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास स्थित वैष्णवी और सरस्वती धाम पर सैकड़ों यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। तत्काल पंजीकरण के लिए बैंक्वेट हाल से 1065 टोकन जारी किए गए। 
विज्ञापन


पिछले सात साल का आंकड़ा देखें तो अमरनाथ यात्रा का आंकड़ा तीन लाख से ऊपर रहा है। इसमें वर्ष 2011 में 45 दिन की यात्रा में रिकार्ड 6.36 लाख यात्रियों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले वर्ष 2012 में भी 39 दिन की यात्रा में 6.20 लाख यात्री पवित्र गुफा में पहुंचे थे। लेकिन इस बार कश्मीर में खराब हालात से रोजाना औसतन पांच हजार यात्री ही दर्शन कर रहे हैं। इस तरह आगामी दो दिनों में यात्रा का आंकड़ा दो लाख से पार होने की उम्मीद है।


लेकिन यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए पिछले कई सालों के मुकाबले इस बार यात्रा में गिरावट आ सकती है। यात्रियों की संख्या में गिरावट को देखते हुए टोकन के बजाय सीधे तत्काल पंजीकरण करने की तैयारी की जा रही है। इस पर शीघ्र फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed