फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Drowned in Tawi River

Jammu News: तवी पार करते दो की डूबने से मौत, एक को लोगों ने बचाया

विज्ञापन
Two Drowned in Tawi River
जम्मू। रायपुर सतवारी की तरफ से तवी नदी को पार कर करनेला चक की तरफ आ रहे दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है जबकि एक को मौके से बचा लिया गया। मृतकों की पहचान शब्बीर अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी खानपुर नगरोटा और मंजूर अहमद पुत्र समेलउदीन निवासी वेरीनाग अनंतनाग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उन्हें दोपहर 2:30 बजे सूचना मिली थी कुछ लोग तवी में डूब गए हैं। सूचना मिलने के जबतक फ्लयां मंडाल पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इस दौरान स्थानीय लोग एक व्यक्ति को बचाने में कामयाब रहे, जिसकी पहचान हसन दिन निवासी करनेला चक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ये लोग जहां से तवी नदी पार कर रहे थे वह बड़े-बड़े गड्ढे थे। तीनों उस गड्ढे में गिर गए, दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को उपचार के लिए जीएमसी लाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जीएमसी पहुंचे मृतक शब्बीर के पिता बशीर अहमद ने कहा पानी में डूबने से ही मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बेटे शब्बीर की आयु 40 साल थी उसके चार बच्चे हैं। जवान बेटे की मौत से पूरे इलाके में शोक ही लहर है। उन्होंने कहा कि तवी नदी में जीसीबी खोदाई करती है जिससे वह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जो अब मौत का कारण बन रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed