फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two dozen new train ‌for Kashmir

ट्रेन की सवारी कर महबूबा कश्मीर घाटी को देंगी दो जोड़ी ट्रेनों का तोहफा

Wed, 04 May 2016 11:13 PM IST
Updated Wed, 04 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
two dozen new train for Kashmir
डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन - फोटो : FILE PHOTO
घाटी को वीरवार को दो जोड़ी नई ट्रेनों का तोहफा मिलेगा। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने बडगाम-बारामुला व बारामुला-बनिहाल के बीच सप्ताह में 6 दिन फास्ट डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ट्रेन सेवा का उद्घाटन करने के बाद अनंतनाग से बारामुला तक ट्रेन की सवारी भी करेंगी। उनके साथ रियासत के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल कुमार सिंह और स्कूली बच्चे भी होंगे। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल भवन से नई ट्रेन को रिमोट से हरी झंडी दिखाएंगे। घाटी में अब तक 13 जोड़ी ट्रेन चलती हैं। दो जोड़ी के साथ ही ट्रेनों की संख्या 15 जोड़ी हो जाएगी। 
विज्ञापन


जम्मू के एडीआरएम एके राणा ने बताया कि अनंतनाग में दोपहर ढाई बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ट्रेन को रवाना करेंगी। इस दौरान सांसद महबूब बेग, रियासत के आरएंडबी मंत्री एआर वीरी, पीडीपी महासचिव सरताज मदनी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा के अनुसार अनंतनाग में कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे ही शुरू हो जाएगा। अनंतनाग में कार्यक्रम के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुतिया, फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुज प्रकाश भी रहेंगे। वहीं, नई दिल्ली रेल भवन में रेल मंत्री के अलावा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा रियासत के सभी सांसद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed