जम्मू-कश्मीरः नदी पार करते समय डूबे दो भाई, लोगों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा जिले में नदी पार करते समय दो भाई तेज बहाव में बह गए। आनन-फानन घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया जबकि दूसरे का कोई पता नहीं चला है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है। हादसा उस वक्त हुआ जब नदी काफी उफान पर थी। बता दें कि शुक्रवार देर रात से इस इलाके में भारी बारिश हो रही है। दोपहर के समय बारिश थमी। वहीं चिनाब और तवी नदी भी उफान पर है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।
SAMBA: Two brothers were swept away in water while crossing an overflowing stream. One rescued by locals & admitted to hospital, search for the other underway by State Disaster Response Force (SDRF). #JammuAndKashmir pic.twitter.com/KlFmp5EOKY
— ANI (@ANI) August 17, 2019