फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tulip Festival: Tourists dance on Punjabi and Dogri songs in Sanasar, adventure sports also organized

ट्यूलिप फेस्टिवल: सनासर में पंजाबी और डोगरी गानों पर सैलानियों ने लगाए ठुमके, साहसिक खेलों का भी आयोजन

Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM IST
सार

रामबन जिला विकास आयुक्त मसरत उल इस्लाम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सनासर में इस तरह के कार्यक्रम करवाने का मुख्य मकसद सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी करना है।

विज्ञापन
Tulip Festival: Tourists dance on Punjabi and Dogri songs in Sanasar, adventure sports also organized
सनासर में ट्यूलिप महोत्सव के दौरान कलाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल सनासर ग्राउंड में ट्यूलिप फेस्टिवल के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम करवाए गए। पर्यटन विभाग, पीडीए, जिला प्रशासन रामबन के सहयोग से आयोजित फेस्टिवल में पंजाबी गायक संग्राम हांजरा और डोगरी गायकों ने अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन


सैलानियों ने पंजाबी और डोगरी गानों पर नृत्य किया। सनासर की ग्राउंड पर साहसिक खेलों का आयोजन किया गया। इससे पहले मुख्य रूप में सनासर पहुंचे रामबन जिला विकास आयुक्त मसरत उल इस्लाम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उनके साथ ज्वाइंट डायरेक्टर सुनेना, डिप्टी डायरेक्टर अब्दुल जब्बार, पीडीए सीईओ शेर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पैराग्लाइडिंग, घुड़दौड़, बोट रेस, टग ऑफ वार का आयोजन हुआ। गौरतलब है कि सनासर में पहले यह कार्यक्रम दो दिवसीय 26 व 27 अप्रैल को होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के कारण इसे स्थगित कर 28 अप्रैल को किया गया, जो शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गया था। कार्यक्रम के दौरान बारिश ने भी खलल डाली, लेकिन बारिश रुकने के बाद भी सनासर की ग्राउंड पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed