फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribute paid to two army soldiers who sacrificed their lives in Kulgam

Jammu News: कुलगाम में बलिदान हुए सेना के दो जवानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 10 Sep 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to two army soldiers who sacrificed their lives in Kulgam
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में ऑपरेशन के दौरान बलिदान हुए सेना के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी। एलजी ने कहा कि उनकी वीरता और अदम्य साहस हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेगा।
विज्ञापन

एलजी कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उपराज्यपाल ने कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैन्यकर्मी सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नाइक नरेंद्र सिंधु को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने कहा, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में राष्ट्र उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सैन्यकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीनगर के बादामी बाग में स्थित सेना की चिनार कोर मुख्यालय में बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि पेश की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर उनकी तस्वीरें साझा कर कहा, मुख्यमंत्री ने आज कुलगाम में बलिदान हुए दो बहादुर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके अनुकरणीय साहस, अटूट वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सदैव गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को एक भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी शामिल है। इस अभियान में सेना का एक मेजर भी घायल हो गया। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा कुलगाम के गुडार वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed