फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सेवा शुरू

विज्ञापन
transport
सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सेवा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव चक सद्दा, सुजाना, चक लाला व राजपुरा की ओर जाने वाली आरटीसी की यात्री बस सेवा के शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। चक सद्दा के सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती गांवों की ओर पहले भी एक बस चलती थी। बाद में बंद कर दी गई। उन्होंने लोगों की समस्याओं को जिला प्रशासन के साथ जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम के अधिकारियों से भी उठाई थी। उन्होंने उनकी मांग को मानते हुए क्षेत्र में एक आरटीसी की बस सेवा शुरू करने को कहा है। जो मंगलवार शाम को जम्मू से साढे़ चार बजे बस चली, जो चक सद्दा शाम सात बजे पहुंचती है। सुबह साढ़े सात बजे चक सद्दा से चलेगी, जो राजपुरा से होते हुए घगवाल हाईवे से जम्मू पहुंचेगी। वहीं शाम साढे़ चार बजे जम्मू से वापसी होगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती ग्रामीणों को राहत मिली है। कोरोना महामारी के चलते लोगों को आने जाने की परेशानी मनी हुई थी। अब बस सेवा के बहाल होने से लोगों को जहां राहत मिली है वहीं स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed