फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfer of officers

Jammu News: यशा पर्यटन से हटाईं गईं, अब युवा सेवा और खेल विभाग संभालेंगी

विज्ञापन
transfer of officers
सात प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला और नियुक्ति के आदेश
विज्ञापन

-अशीष चंद्र वर्मा को पर्यटन और वित्त की जिम्मेदारी
-अनिल कुमार सिंह होंगे पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति के निर्देश जारी हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग में नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1994 बैच के अधिकारी आशीष चंद्र वर्मा को वित्त आयुक्त, (अतिरिक्त मुख्य सचिव) पर्यटन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वे कार्यभार के अतिरिक्त योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदगल को आयुक्त सचिव युवा सेवा और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। युवा सेवा और खेल विभाग के आयुक्त सचिव सरमद हफीज को समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सिंह को पीडब्ल्यूडी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। योजना विकास और निगरानी विभाग के सचिव तलत परवेज रोहेला को ब्यूरो ऑफ प्लांनिग एंड डेवलपमेंट का अध्यक्ष बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपिंद्र कुमार को नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। वह अगले आदेश तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए प्रशासनिक सचिव, आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल विभाग और जनगणना संचालन निदेशक के पदों का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। एनएचएम के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनंत द्विवेद्वी को राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed