फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Transfer of land to BSNL for installation of towers in villages

Jammu News: गांवों में टावर लगाने के लिए बीएसएनएल को भूमि ट्रांसफर

विज्ञापन
Transfer of land to BSNL for installation of towers in villages
जम्मू। राजस्व विभाग ने प्रदेश में 4जी मोबाइल नेटवर्क सेवा से वंचित गांवों में सेवा उपलब्ध करवाने के लिए टावर लगाने के लिए बीएसएनएल को निशुल्क भूमि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हालही में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव डा पीयूष सिंगला की तरफ से जारी आदेश के तहत रियासी जिले के आठ गांवों जिसमें भोमाग तहसील का गांव तोते, ठकराकोट तहसील के गांव चकलावालां, देहलोत, कनोता, लादा, ठकरकोटे, थुब और अरनास तहसील के गांव सवावलाकोट में बीएसएनएल को पांच कनाल और एक मरला भूमि ट्रांसफर की गई है, ताकि 4 जी मोबाइल नेटवर्क सेवा से वंचित गांवों में जल्द सेवा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में करीब 300 गांवों में अभी तक 4 जी मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे गांवों में बीएसएनएल को सरकार ने जल्द सेवा उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed