फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

जाम के झाम से राहगीर हो रहे परेशान

विज्ञापन
traffic
कस्बे के मुख्या बजार में लगे जाम के चलते दो पहिया वाहन चालको सहित राहगिर भी हो रहे परेशान - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के लोग जाम के झाम से काफी परेशान हैं। बाजार में आए दिन लग रहे जाम से राहगीरों कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रशासन की ओर से भीड़भाड़ वाले बाजार में इस परेशानी का समाधान नहीं किया जा रहा। अधिकतर छोटे चार पहिया वाहन बाजार से एक तरफा होने के बावजूद भी कई बार हर रोज जाम लगना आम होने पर लोगों का अब पैदल निकल पाना भी मुश्किल बनने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आए विजय कुमार का कहना है कि इसी बाजार में मुंसिफ कोर्ट व सरकारी उपजिला अस्पताल होने पर अधिक आवाजाही होने पर जाम लगने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ग्रामीण क्षेत्र से बीमार लोगों को वाहनों में लाए जाने पर जाम के चलते अस्पताल पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पवन कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर समान लगाए जाने पर आए दिन जाम लगने पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बाजार में कई स्थानों पर फुटपाथ पर फड़ियां लगी होने पर दिन प्रति दिन सड़क सिकुड़ने पर राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के बाजार में कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों को नियुक्त किए होने पर दो पहिया वाहन चालकों का निकल पाना भी मुश्किल है। कस्बे के लोगों ने प्रशासन से मांग करते हूए कहा कि प्रशासन द्वारा एक अभियान चला सड़क पर अतिक्रमण किए होने पर दुकानदारों से बातचीत कर जाम लगने पर इसका समाधान किया जाना चाहिए ताकि भीड़भाड़ वाले बाजार में हर रोज लगनेे वाले जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढों से लोग परेशान, विभाग बना अंजान
------------
गडवाल से करालिया तक चार किमी. सड़क की हालत खस्ता, पैदल चलना भी मुश्किल
विजयपुर। गडवाल से लेकर करालिया तक चार किलोमीटर सड़क की खस्ता हालत से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से इस मार्ग पर पूरी तरह तारकोल नहीं डाला गया है जिस कारण जगह-जगह गड्ढे पडे़ हुऐ हैं। क्षेत्र के अविनाश चौधरी, रमेश कुमार, अमन कुमार, दीपक कुमार, मदनलाल, शिव कुमार, रविंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, हरजिंदर सिंह आदि ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क की दयनीय हालत के चलते इससे जुड़े सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। गड्ढों से हमेशा दुघर्टना का अंदेशा बना रहता है। सड़क की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि वहां गाड़ी तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि गडवाल से लेकर करालिया जाने वाली सडक पर तत्काल तारकोल डाला जाए ताकि क्षेत्र के लोगों की चल रही परेशानी खत्म हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस मार्ग पर तारकोल नहीं डाला गया तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed